लाइव न्यूज़ :

मेडिकल सर्विस की आड़ में शराब तस्करी, दवा विक्रेता और इंजीनियर सहित चार गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 28, 2020 07:41 IST

देश भर में कोरोना के कारण अभी लॉकडाउन है. ऐसे में ये आरोपी जांच के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए वह कार में सलाइन के बॉक्स ले जाते थे. भिवापुर से लौटते वक्त शराब के बॉक्स को सलाइन के बॉक्स से ढंक देते थे.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना लॉकडाउन के बीच मेडिकल सर्विस की आड़ में शराब की तस्करी का मामला आया सामनेपुलिस ने इस गिरोह से नकदी और शराब सहित 12 लाख रुपए का माल बरामद किया है

नागपुर: इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की आड़ में शराब की तस्करी करनेवाले मेडिकल स्टोर्स संचालक को इंजीनियर सहित तीन साथियों के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया है. पुलिस ने इस गिरोह से नकदी तथा शराब सहित 12 लाख रुपए का माल बरामद किया है. यह टोली लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही उमरेड से शराब लाकर गोलीबार चौक पर बेच रही थी.

आरोपी राहुल हरीशचंद्र सतावर्ते (34) मेहंदीबाग चौक, वैशाली नगर, कल्पेश भीमराज नंदनवार (34), भिसीकर मुहल्ला, इतवारी, गणेश चंद्रकांत सदावर्ते (30) तथा रोशन लक्ष्मीकांत बारापात्रे (29) गोलीबार चौक हैं. टोली के मुखिया राहुल सदावर्ते तथा कल्पेश नंदनवार हैं. राहुल का मेडिकल स्टोर्स है जबकि कल्पेश की स्टेशनरी की दुकान है.

दोनों को शराब के साथ ऐशो-आराम का शौक है. लॉकडाउन के बाद से उन्हें महंगे रेट से शराब खरीदनी पड़ रही थी. शराब की कमी को दूर करके उससे कमाई करने के लिए उन्होंंंने खुद ही तस्करी आरंभ कर दी. उनका एक मित्र उमरेड में रहता है. उसके बार मालिकों से रिश्ते हैं. उसने उन्हें शराब की आपूर्ति करने का वादा किया.

आरोपियोें ने उमरेड से शराब लाने के लिए अनूठी युक्ति अपनाई. उन्हें पता था कि पुलिस एंबुलेंस अथवा इमरजेंसी मेडिकल सर्विस का बोर्ड लगे हुए वाहनों की गहराई से जांच नहीं करती है. उन्होंने लक्जरी वर्ना कार पर 'इमरजेंसी मेडिकल सर्विस' का बोर्ड लगा दिया.

जांच के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए वह कार में सलाइन के बॉक्स ले जाते थे. भिवापुर से लौटते वक्त शराब के बॉक्स को सलाइन के बॉक्स से ढंक देते थे. कार में झांकने पर किसी को भी सलाइन के बॉक्स ही दिखाई देते थे. गोलीबार चौक में शराबियों की भरमार है. इस वजह से आरोपियों को आसानी से ग्राहक भी मिल जाते थे.

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला