लाइव न्यूज़ :

नागपुर: युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, शव 200 फुट गहरे गड्ढे में पाया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2021 19:47 IST

नागपुर का मामलाः ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने महज 12 घंटे में इस वारदात की गुत्थी सुलझा ली. हत्या के आरोप में भारत वसंता गुजर (25) को गिरफ्तार किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देवारदात को दुर्घटना का रूप देना का प्रयास किया गया था.टनास्थल से कुछ दूरी पर खून के धब्बे दिखाई देने से चंदू की हत्या की जाने की पुष्टि हो गई. कुही पुलिस के साथ ही एलसीबी की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई.

नागपुरः कुही तहसील के सालईमेंढ़ा परिसर में गुरुवार को एक युवक का शव पाया गया. उसकी शिनाख्त पांचगांव, तह. कुही निवासी चंदू गंगाधर महापुरे (30) के रूप में की गई है.

उसकी हत्या कर शव वहां ले जाकर फेंका गया था. ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने महज 12 घंटे में इस वारदात की गुत्थी सुलझा ली. हत्या के आरोप में भारत वसंता गुजर (25) को गिरफ्तार किया गया है. वह सालईमेंढा का रहने वाला है. चंदू का शव सालईमेंढ़ा परिसर में बंद पड़ी गिट्टी की खदान के 200 फुट गहरे गड्ढे में पाया गया था.

इस वारदात को दुर्घटना का रूप देना का प्रयास किया गया था. लेकिन, घटनास्थल से कुछ दूरी पर खून के धब्बे दिखाई देने से चंदू की हत्या की जाने की पुष्टि हो गई. कुही पुलिस के साथ ही एलसीबी की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई. परिसर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई. इसमें संदिग्ध गतिविधि के आधार पर भारत गुजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा, बाद में हत्या की बात कबूल कर ली. कुही पुलिस ने भारत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस अधीक्षक राकेश ओला, अपर अधीक्षक राहुल माकनीकर, एलसीबी के पीआई अनिल जिट्टावार के मार्गदर्शन में एपीआई जितेंद्र वैरागड़े, पीएसआई नरेंद्र गौरखेड़े, जावेद शेख, कुही के थानेदार चंद्रकांत मदने, एपीआई कमलेश सोनटक्के, मांडवले, पीएसआई देरकर व उनकी टीम ने इस कार्रवाई में भाग लिया.

युवती के साथ थे करीबी संबंधः चंदू विवाहित था. उसके गांव की एक युवती से करीबी संबंध थे. कुछ दिनों से उनके बीच अनबन चल रही थी. इस बीच, युवती के परिजनों ने उसका विवाह तय करने का निर्णय लिया था. चंदू उसमें रोड़ा अटका रहा था. युवती ने इसकी जानकारी भारत को दी थी.

चंदू और भारत अच्छे मित्र होने के साथ ही रिश्तेदार भी थे. लेकिन, कुछ दिनों पहले उधार दिए रुपयों को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था. आवेश में आकर चंदू ने भारत पर चाकू से वार करने की कोशिश भी की थी. इसका लाभ उठाकर युवती के परिजनों ने भारत को अपने साथ मिला था. वहीं, युवती ने भारत को चंदू की हत्या करने पर डेढ़ लाख रुपए और उसके साथ करीबी संबंध रखने देने का प्रलोभन दिया था.

धारदार हथियार से रेता गलाः चंदू और भारत गुरुवार की दोपहर पांचगांव की शराब दुकान पहुंचे. वहां भारत ने चंदू को शराब पिलाई. इसके बाद दोनों सालईमेंढा परिसर की काबरा खदान की ओर रवाना हुए. वहां पहुंचने पर उनके बीच विवाद हो गया. भारत ने चंदू पर पत्थर से प्रहार कर दिया. इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेतकर शव खदान में फेंक दिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए