लाइव न्यूज़ :

Nagpur: 11 करोड़ रुपये दे दो नहीं तो गैस सिलेंडर से अस्पताल उड़ा देंगे?, आरोपी नीरज गांधी ने डॉ. महेश फुलवानी को व्हाट्सएप संदेश भेजकर दी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 20:34 IST

Nagpur, Maharashtra: अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक ने नवंबर 2017 में सोमलवाड़ा इलाके में 13.50 करोड़ रुपये में एक प्लॉट खरीदने का सौदा किया था लेकिन जमीन पर मुकदमा होने के कारण सौदा बीच में फंस गया।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज गांधी ने कथित तौर पर दावा किया कि प्लॉट का पहले ही सौदा तय कर लिया था।नीरज गांधी ने बाद में फोन पर डॉ. महेश से पांच करोड़ रुपये की मांग शुरू कर दी।वाहन से टक्कर मारकर डॉ. महेश के अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी।

Nagpur, Maharashtra:महाराष्ट्र के नागपुर में एक चिकित्सक से 11 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और एक जमीन सौदे को निपटाने में विफल रहने पर गैस सिलेंडर से लदे वाहन से उसके अस्पताल को उड़ाने की धमकी देने के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी नीरज गांधी ने डॉ. महेश फुलवानी को व्हाट्सएप संदेश भेजकर यह धमकी दी। उन्होंने बताया कि डॉ. महेश ने 2017 में नागपुर की एक कंपनी के साथ जमीन खरीदने का सौदा किया था। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक ने नवंबर 2017 में सोमलवाड़ा इलाके में 13.50 करोड़ रुपये में एक प्लॉट खरीदने का सौदा किया था लेकिन जमीन पर मुकदमा होने के कारण सौदा बीच में फंस गया।

प्राथमिकी के मुताबिक, नवंबर 2017 में नीरज गांधी ने डॉ. महेश से उनके अस्पताल में मुलाकात की और उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ की। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि नीरज गांधी ने कथित तौर पर दावा किया कि उसने उस प्लॉट का पहले ही सौदा तय कर लिया था।

प्राथमिकी के मुताबिक, नीरज गांधी ने बाद में फोन पर डॉ. महेश से पांच करोड़ रुपये की मांग शुरू कर दी और उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त 2024 को नीरज ने डॉ. महेश को उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर कथित रूप से एक संदेश भेजा और आश्वासन दिया कि मामला 11 करोड़ रुपये में निपट सकता है। पुलिस के मुताबिक, जब डॉ. महेश ने कोई जवाब नहीं दिया तो आरोपी ने गैस सिलेंडरों से लदे वाहन से टक्कर मारकर डॉ. महेश के अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज ने हाल ही में फिर से धमकी दी, जिसके बाद डॉ. महेश ने पुलिस से संपर्क किया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए