लाइव न्यूज़ :

एफडीए का छापा, 41 लाख की यूनानी दवा जब्त, 5999 रुपए वाले स्टीकर्स भी बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2021 14:51 IST

एफडीए के सहायक आयुक्त (औषधि) पुष्पहास बल्लाल को कुछ दिनों पहले बीड़ीपेठ स्थित एनएनसी मार्केटिंग प्रा. लि. कंपनी में हैदराबाद से बिना लेबल वाली आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं का स्टॉक आने की सूचना मिली थी.

Open in App
ठळक मुद्देदवाओं की बोतलों पर बीड़ीपेठ कार्यालय में ही मनमानी कीमत वाले लेबल लगाए जाने की जानकारी थी.दवा बोतलों पर एमआरपी कीमत 5 हजार 999 रुपए दर्ज होने से एफडीए के अधिकारी भी चकरा गए.देश की बड़ी प्रसिद्ध कंपनियों की भी इतनी महंगी दवाइयां नहीं होती हैं.

नागपुरः अन्न व औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) की टीम ने एनएनसी कंपनी के गोदाम और कार्यालय पर छापा मारकर 41 लाख की आयुर्वेदिक व यूनानी दवाइयों सहित स्टीकर जब्त किए हैं.

यह कार्रवाई शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे हुई. एफडीए के सहायक आयुक्त (औषधि) पुष्पहास बल्लाल को कुछ दिनों पहले बीड़ीपेठ स्थित एनएनसी मार्केटिंग प्रा. लि. कंपनी में हैदराबाद से बिना लेबल वाली आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं का स्टॉक आने की सूचना मिली थी. इन दवाओं की बोतलों पर बीड़ीपेठ कार्यालय में ही मनमानी कीमत वाले लेबल लगाए जाने की जानकारी थी.

जिसके बाद बल्लाल ने कंपनी के बीड़ीपेठ कार्यालय और नरसाला स्थित गोदाम पर नजर रखी. शुक्रवार को निरीक्षक शहनाज ताजी, मोनिका धवड़ और स्वाति भरडे सहित टीम ने गोदाम और कार्यालय पर दबिश दी. कंपनी के भागीदार विजय तंदुलकर से पूछताछ की गई. जांच में लाखों रुपए की दवाइयां कच्चे बिल पर मंगवाने का पता चला.

छोटी-बड़ी दवा की बोतलों पर संबंधित दवाई की जानकारी और कीमत वाला लेबल ही नहीं था. इन बोतलों पर कार्यालय में ही मनमानी लेबल चिपकाकर दवा की बिक्री जाती थी. दवाइयों के साथ ही लेबल और स्टीकर भी जब्त किए गए. अनेक दवा बोतलों पर एमआरपी कीमत 5 हजार 999 रुपए दर्ज होने से एफडीए के अधिकारी भी चकरा गए.

देश की बड़ी प्रसिद्ध कंपनियों की भी इतनी महंगी दवाइयां नहीं होती हैं. कनेक्शन की जांच कर रहे सहायक आयुक्त (औषधि) बल्लाल ने बताया कि यह दवाइयां हैदराबाद से मंगवाने की जानकारी मिली है. इसके हैदराबाद कनेक्शन को भी खंगाला जा रहा है. अनेक दवा बिना लेबल और कुछ दवाइयों के छोटे-बड़े लेबल पर दर्ज एमआरपी आश्चर्यजनक है.

टॅग्स :नागपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए