लाइव न्यूज़ :

पिता ने नाबालिग बेटी से रेप कर गर्भवती किया, हाईकोर्ट  ने कहा-आरोपी की करतूत बताते वक्त पीड़िता की तकलीफ समझनी होगी

By सौरभ खेकडे | Updated: March 2, 2022 21:33 IST

Open in App
ठळक मुद्दे हाईकोर्ट ने बलात्कारी पिता की उम्रकैद कायम रखी।हाईकोर्ट ने पीड़िता के धैर्य और साहस की प्रशंसा की। दो विवाह करने वाले इस व्यक्ति की 2 पत्नियां है, जिससे उसे कुल 7 संतान हुई हैं.

नागपुरः अपनी ही नाबालिग बेटी पर बलात्कार करके उसे गर्भवती करने वाले पिता पर दया दिखाने से साफ इनकार करते हुए बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने उसकी उम्रकैद कायम रखी है.

दरअसल दो विवाह करने वाले इस व्यक्ति की 2 पत्नियां है, जिससे उसे कुल 7 संतान हुई हैं. दिसंबर 2015 में जब पत्नी मायके गई थी तब इस पिता ने पहली बार अपनी नाबालिग बेटी पर बलात्कार किया, बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

किशोरी ने डर के मारे किसी को नहीं बताया. लेकिन बार बार बलात्कार करने से एक दिन वह गर्भवती हो गई. जिसके बाद घर वालों को सारी बात पता चली. इस किशोरी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया. कुछ ही दिनों बाद बच्चे की मृत्यु हो गई. 

पीड़िता ने दिखाया साहस 

इस मामले में पिता अपने बचाव में दलील दे रहा था कि किशोरी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध थे, उसी संबंध से यह बच्चा हुआ. इस मामले में परिवार के सदस्य ही गवाह थे. लेकिन आरोपी को बचाने के लिए वे सभी अपने बयान से पलट गए. केवल पीड़ित किशोरी ही अपने बयान पर टिकी रही.

हाईकोर्ट ने उसके साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मामले में यह सोचना चाहिए कि कैसे इस कम उम्र बच्ची ने परिवार के सदस्यों का समर्थन ना मिलने के बावजूद अपने ही बर्बर पिता का सामना करने की हिम्मत दिखाई. उसने पुलिस को जो पहले बयान दिया, आखिर तक उस पर टिकी रही, जरा भी विचलित नहीं हुई.

अपने ही पिता के खिलाफ बयान देते वक्त पीड़िता किसी मानसिक स्थिति से गुजरी होगी, यह समझना होगा. इस निरीक्षण के साथ हाईकोर्ट ने सत्र न्यायालय के उस फैसले को कायम रखा है जिसके तहत सत्र न्यायालय ने आरोपी को भादवि 376(2)(एफ) और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी मान कर उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट