लाइव न्यूज़ :

नागपुरः भारी बारिश के कारण फसल खराब, कर्ज में डूबे किसान ने खेत में पेड़ से लटककर दी जान, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 13, 2022 15:51 IST

जलालखेड़ा थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज चौधरी ने को बताया कि सोमवार को नरखेड़ तहसील के पिंपलदरा गांव के निवासी किसान राजीव बाबूराव जुडपे (60) का शव उनके खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक से कर्ज ले रखा था।किसान के पास 2.5 एकड़ जमीन थी।जलालखेड़ा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भारी बारिश के कारण फसल खराब हो जाने के बाद कर्ज में डूबे एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस महीने जिले में किसी किसान द्वारा आत्महत्या की यह पांचवीं घटना है।

जलालखेड़ा थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज चौधरी ने को बताया कि सोमवार को नरखेड़ तहसील के पिंपलदरा गांव के निवासी किसान राजीव बाबूराव जुडपे (60) का शव उनके खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। अधिकारी ने कहा कि किसान के पास 2.5 एकड़ जमीन थी और उन्होंने एक बैंक से कर्ज ले रखा था।

चौधरी ने जूडपे के बेटे के एक बयान के हवाले से कहा कि भारी बारिश के कारण फसल खराब होने के बाद से वह उदास थे। अधिकारी ने बताया कि जलालखेड़ा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, नागपुर में चार अन्य किसानों ने भी इस महीने फसल खराब होने और कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने कहा कि नरखेड़ थाना क्षेत्र के लोहारा गांव में 11 सितंबर को ईश्वरदास नारायणदास बांगरे (52) ने कथित तौर पर कर्ज के बोझ और फसल खराब होने के कारण आत्महत्या कर ली थी। वहीं, जलालखेड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडा गांव में चार सितंबर को किसान विट्ठल उमरकर (62) ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी।

पुलिस के अनुसार, उमरकर के पास 2.5 एकड़ कृषि भूमि थी और उन्होंने तीन लाख रुपये का फसल ऋण लिया था। उसी दिन मौदा तहसील के अंतर्गत टांडा गांव में कर्ज में डूबे एक अन्य किसान कृष्ण सखाराम सयामा (36) ने भी आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक, सयामा ने रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए थे, जो कर्ज की राशि लौटाने के लिए उन पर दबाव डाल रहे थे। वहीं, तीन सितंबर को साउनेर तहसील के उमरी गांव निवासी अशोक नीलकंठ सरवे (35) ने पिछले दो साल से फसल खराब होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि सरवे ने खेती के लिए कर्ज भी लिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए