लाइव न्यूज़ :

नाग नदी में मगरमच्छ, कोल्हापुर की टीम ने ऐसे किया रेस्क्यू, वन विभाग ने परिसर में लगा दिए थे सीसीटीवी कैमरे

By फहीम ख़ान | Updated: January 2, 2022 14:11 IST

 डेढ़ महीनों से शहर के नाले में यह मगरमच्छ होने की वजह से परिसर में दहशत का माहौल था.

Open in App
ठळक मुद्देआखिरकार सांगली की टीम को मगरमच्छ को पकड़ने के लिए बुलाया गया.कोल्हापुर से एक टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए नागपुर में आई.टीम ने अपना अभियान शुरू कर दिया. परिसर में निगरानी की गई.

नागपुरः नागपुर शहर के बीच से बहने वाले नाग नदी नाले में डेढ़ माह से देखे जा रहे मगरमच्छ को आखिरकार रविवार की सुबह पकड़ने में सफलता मिली. इसी के साथ डेढ़ माह से दहशत के साये में जी रहे नागपुरवासियों को राहत मिल गई है.

उल्लेखनीय है कि कोल्हापुर से आई एक टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. हालांकि नागपुरवासियों की समस्या अभी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुई है, क्योंकि नाले में दूसरा मगरमच्छ अभी भी है, जिसे पकड़ा नहीं जा सका है. डेढ़ महीनों से शहर के नाले में यह मगरमच्छ होने की वजह से परिसर में दहशत का माहौल था.

इसे देखते हुए आखिरकार सांगली की टीम को मगरमच्छ को पकड़ने के लिए बुलाया गया. तकनीकी कारणों से सांगली की टीम नागपुर नहीं पहुंच सकी. इसी बीच कोल्हापुर से एक टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए नागपुर में आई. इस टीम ने अपना अभियान शुरू कर दिया. परिसर में निगरानी की गई.

मगरमच्छ के लिए जरूरी पिंजरे लगाए गए और मगरमच्छ को आकर्षित करने के लिए उसमें मुर्गी भी रखी गई. आखिरकार रविवार को मगरमच्छ पिंजरे में फंस गया. इस तरह कोल्हापुर की टीम की कोशिशे रंग लाई और नागपुर के लोगों को एक मगरमच्छ से अंततः छुटकारा मिल गया.

धूप सेंकने निकल रहा था बाहर

महाराजबाग के पीछे नाग नदी के नाले में दिखने वाला एक बड़ा मगरमच्छ वन विभाग की रेस्क्यू टीम के साथ फ्रेंडली होने लगा था. वह खुले में दर्शन दे रहा था। शुक्रवार को कई बार नाले के पानी से बाहर आकर धूप सेंकते हुए भी उसे टीम ने देखा था. जानकारी के अनुसार उसे वन विभाग की टीम वहां पर मौजूद रहने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था.

उल्लेखनीय है कि सांगली से जो टीम आने वाली थी वह रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंचने से मगरमच्छ का रेस्क्यू लगातार टलते जा रहा था. हालांकि कोल्हापुर की टीम ने नागपुर पहुंचकर ऑपरेशन अपने हाथ में लेने की वजह से आखिरकार एक बड़े मगरमच्छ को रविवार को पकड़ लिया गया. 

सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे 

पिछले डेढ़ माह से महाराज बाग परिसर से बहने वाले इस नाले में यह मगरमच्छ देखे जाने की वजह से नागपुर के वन विभाग ने इस परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए थे. साथ ही मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा पेंच टाइगर रिजर्व से एक पिंजरा भी मंगवाया गया था, हालांकि लंबे समय तक यह मगरमच्छ इस पिंजरे के आसपास भी नहीं भटका. जिस वजह से अंत में इस ऑपरेशन से सांगली की टीम को जोड़ने का फैसला किया गया.

टॅग्स :नागपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!