लाइव न्यूज़ :

नागपुर में फिल्मी स्टाइल में पूरा हुआ ऑपरेशन किडनैपर्स, गुजरात के व्यापारी का अपहरण, 35 लाख की फिरौती लेकर हुए थे फरार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 3, 2021 12:33 IST

पुलिस उपायुक्त डॉ. अक्षय शिंदे के नेतृत्व में बेलतरोड़ के थानेदार विजय आकोत और उनकी टीम ने आज दोपहर 'ऑपरेशन किडनॅपर्स' चलाकर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया. उससे फिरौती में वसूले गए 22 लाख रुपए भी जब्त कर लिए गए.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी का नाम मनोज नंदकिशोर व्यास (24, रामगढ़, जिला सीकर, राजस्थान) है. मनोज राजस्थान का हिस्ट्रीशिटर अपराधी है. मनोज अपने चार साथियों के साथ गांधीधाम गुजरात में टिंबर व्यापारी मुकेश अग्रवाल का 19 जनवरी को अपहरण किया.

नरेश डोंगरे

नागपुरः व्यापारी का अपहरण कर और उससे फिरौती की मांग कर गुजरात और राजस्थान में खलबली मचाने वाले तथा इन दोनों राज्यों की पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी को नागपुर की बेलतरोड़ी पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोच लिया.

परिमंडल चार के पुलिस उपायुक्त डॉ. अक्षय शिंदे के नेतृत्व में बेलतरोड़ के थानेदार विजय आकोत और उनकी टीम ने आज दोपहर 'ऑपरेशन किडनॅपर्स' चलाकर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया. उससे फिरौती में वसूले गए 22 लाख रुपए भी जब्त कर लिए गए.

आरोपी का नाम मनोज नंदकिशोर व्यास (24, रामगढ़, जिला सीकर, राजस्थान) है. मनोज राजस्थान का हिस्ट्रीशिटर अपराधी है. मनोज अपने चार साथियों के साथ गांधीधाम गुजरात में टिंबर व्यापारी मुकेश अग्रवाल का 19 जनवरी को अपहरण किया और उन्हें राजस्थान के फतेपुर जिले में ले गया. वहां उन्हें बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी.

अग्रवाल को मुक्त करने के ऐवज में मनोज ने उसके परिजनों से 35 लाख रुपए की फिरौती वसूली. इस अपहरण और फिरौती कांड ने गुजरात और राजस्थान में भी खलबली मचा दी थी. दोनों राज्यों की पुलिस के साथ एटीएस सक्रिय हो गए. गुजरात एटीएस ने आरोपी मनोज व्यास को चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

लेकिन, शातिर अपराधी मनोज ने गुजरात-राजस्थान की जांच टीम सहित सभी को चकमा देकर फरार हो गया था. इस तरह हुआ ऑपरेशन परिमंडल चार के पुलिस उपायुक्त डॉ. अक्षय शिंदे और कच्छ-गांधीधाम के पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल एक ही बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इसलिए उन्होंने डॉ. शिंदे को आरोपी का हुलिया और उसके मोबाइल नंबर की जानकारी दी.

आरोपी का मोबाइल लोकेशन नागपुर में दिखा. इसके बाद पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. दिलीप झलके और पुलिस उपायुक्त डॉ. अक्षय शिंदे के मार्गदर्शन में बेलतरोड़ी के थानेदार विजय आकोत, पीएसआई विकास मनपिया, एनपीसी गोपाल देशमुख, रमेश रुद्रकार, मनोज साहू और तेजराम देवढे ने जाल बिछाकर जबलपुर-हैदराबाद हाईवे पर किडनैपर मनोज व्यास को फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक कार समेत 22 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रराजस्थानगुजरातक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट