लाइव न्यूज़ :

बेटे की शराब की लत और गुप्त धन दिलाने का झांसा देकर विधवा से ठगी, भूत बाधा होने का भय दिखाया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 11, 2021 19:44 IST

नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है. भिवसनखोरी निवासी 62 वर्षीय माला सुरेश शर्मा के पति की मृत्यु हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार आरोपी राज साहेबराव मंदी उर्फ गिरी महाराज (25) पंचेदार फाटा, काटोल है. गिट्टीखदान पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसका साथी फरार है.माला दाभा चौक पर बेटे की मदद से चाय-नाश्ते की दुकान और पानठेला चलाती है.

नागपुरः बेटे की शराब की लत और गुप्त धन दिलाने का झांसा देकर एक विधवा वृद्धा से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है.

गिट्टीखदान पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसका साथी फरार है. गिरफ्तार आरोपी राज साहेबराव मंदी उर्फ गिरी महाराज (25) पंचेदार फाटा, काटोल है. उसका फरार साथी जामगढ़, कोंढाली निवासी रंजीत बताया जाता है. भिवसनखोरी निवासी 62 वर्षीय माला सुरेश शर्मा के पति की मृत्यु हो गई है.

बेटे को शराब की लत है

माला दाभा चौक पर बेटे की मदद से चाय-नाश्ते की दुकान और पानठेला चलाती है. बेटे को शराब की लत है. 25 जनवरी को राज उर्फ गिरी महाराज बालों को काले और घने बनाने का तेल बेचने के लिए परिसर में आया था. उस वक्त वह माला की टपरी पर आया. इसी दौरान माला का बेटा भी शराब पीकर वहां पहुंचा.

माला बेटे को शराब छोड़ने की नसीहत देने लगी. यह बात सुनकर राज ने माला को झांसे में लिया. उसने माला को बेटे पर भूत बाधा होने का भय दिखाया. उसने पूजा और दवा देने पर बेटे के शराब छोड़ने का दावा किया. उसने इस काम के लिए एक लाख रुपए का खर्च बताया.

माला को गुप्त धन होने का भी झांसा दिया

उसने बताया कि उसके द्वारा दवा दिए जाने से कई लोगों की लत छूट गई है. उसने परिसर के ही एक-दो लोगों के नाम लेते हुए माला को भरोसे में ले लिया. माला ने लोगों से उधार लेकर रुपए का प्रबंध करने का आश्वासन दिया.शराब की लत छुड़ाने के साथ उसने माला को उसके घर में गुप्त धन होने का भी झांसा दिया.

उसने अपने पास एक सिद्धहस्त तांत्रिक होने की बात बताई. वह कोंढाली के कथित रंजीत को माला के पास ले आया. उसने गड्ढा खोदकर तत्काल पूजा करने को कहा. ऐसा नहीं करने पर बड़ा संकट आने का बताया. दोनों ने माला से बेटे की लत और गुप्त धन की पूजा के बदले में चार लाख रुपए मांगे.

माला तीन लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गई

भयभीत होने से माला तीन लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गई. माला ने खुद के गहने गिरवी रखकर और परिचितों से उधार लेकर एक लाख रुपए दे दिए. इसके बाद आरोपी उससे दो लाख की मांग करने लगे. रुपए नहीं देने पर जादू-टोना करके जान से मारने की धमकी देने लगे.

पैसे देना संभव नहीं होने से माला ने परिचितों को आपबीती बताई. उनकी सलाह पर गिट्टीखदान पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने राज को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई. तय योजना के तहत माला ने उसे बुधवार को रुपए लेने के लिए बुलाया. वहां आते ही दबिश देकर बैठी पुलिस ने उसे दबोच लिया. उसके पकड़े जाने का पता चलते ही कथित रंजीत फरार हो गया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए