लाइव न्यूज़ :

भूत बाधा दूर करने के नाम पर बलात्कार, नाबालिग छात्रा, मां सहित परिवार की चार महिलाएं शिकार, मामला दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2021 16:45 IST

महाराष्ट्र में नागपुर के पारडी में पुलिस ने तांत्रिक को अरेस्ट किया है. जांच शुरू कर दी गई है. छात्रा के परिजन दहशत में आ गए. वह कथित तांत्रिक से पूजा के लिए तैयार हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देपारडी पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जांच आरंभ की है.छात्रा की मां की शिकायत के अनुसार निनावे 17 मई 2019 को छात्रा के घर आया.छात्रा को अपने घर और निर्जन परिसर में ले गया. वहां उसने छात्रा से बलात्कार किया.

नागपुरः भूत बाधा दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक द्वारा नाबालिग छात्रा और उसकी मां सहित परिवार की चार महिलाओं से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है.

पारडी पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जांच आरंभ की है. आरोपी धर्मेंद्र विठोबा निनावे उर्फ दुलेवाले (50) अंबेनगर, पारडी है. मामला यूं है कि पीड़ित 17 वर्षीय नाबालिग कॉलेज छात्रा है. उसके पिता एक सरकारी विभाग में दलाली करते थे. निनावे का काम करता है. वह काफी समय से परिसर की महिलाओं में तांत्रिक के तौर पर चर्चित है.

उसकी छात्रा के पिता से मित्रता थी. छात्रा की मां की शिकायत के अनुसार निनावे 17 मई 2019 को छात्रा के घर आया. उसने छात्रा के परिजनों को उनके घर में भूत बाधा होने का झांसा दिया. उसने कहा कि यदि भूत बाधा दूर नहीं की गई तो परिवार पर बड़ा संकट आ सकता है. किसी की भी अकाल मौत हो सकती है. इसे रोकने के लिए 21 दिनों की पूजा करनी होगी.

निनावे की बात से छात्रा के परिजन दहशत में आ गए. वह कथित तांत्रिक से पूजा के लिए तैयार हो गए. निनावे ने पूजा और मंत्र साधना के नाम पर छात्रा के परिजनों से 1.20 लाख रुपए ले लिए. पूजा करने के बाद भी उसने छात्रा के पिता को बताया कि भूत बाधा दूर नहीं हो रही है. इसके लिए उसे परिवार के सदस्यों के साथ एकांत में साधना करनी होगी. छात्रा के पिता इसके लिए भी तैयार हो गए.

निनावे तांत्रिक साधना के बहाने छात्रा को अपने घर और निर्जन परिसर में ले गया

निनावे तांत्रिक साधना के बहाने छात्रा को अपने घर और निर्जन परिसर में ले गया. वहां उसने छात्रा से बलात्कार किया. उसने करीब चार माह तक छात्रा को अपने घर में रखकर हवस का शिकार बनाया. इसके बाद छात्रा की मां, दादी और चाची से भी साधना के नाम पर बलात्कार किया.

निनावे के लगातार पैसे मांगने पर छात्रा और उसकी मां ने पति को आपबीती बताई. इसके बाद सच्चाई सामने आई. उसकी मां ने पारडी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बलात्कार तथा जादू-टोना प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर निनावे को गिरफ्तार किया है. वह सोमवार तक पारडी पुलिस की हिरासत में है. वह पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है. निनावे द्वारा अन्य महिलाओं का भी शोषण किए जाने का संदेह है. सख्ती से पूछताछ कर ही सच्चाई का पता लग सकता है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल