लाइव न्यूज़ :

नागपुरः फ्लैट में शराब और हुक्के की पार्टी, 8 युवती और 5 युवक पकड़े गए, सिगरेट और शराब की बोतलें बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2021 14:25 IST

नागपुर पुलिस ने घर में शराब पार्टी कर रहे 13 युवक-युवतियों को अरेस्ट किया है, कोविड महामारी के बीच सभी लोग जश्न मना रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देअंबाझरी पुलिस का दल शनिवार की रात वर्मा लेआउट में गश्त लगा रहा था. परिसर के लोगों ने एक मकान में छात्रों द्वारा पार्टी किए जाना बताया.पुलिस जब दीवार फांदकर घर में गई तो उसे 8 युवती तथा 5 युवक मिले.

नागपुरः बढ़ते कोविड संक्रमण को ठेंगा दिखाकर फ्लैट में शराब और हुक्के की पार्टी कर रहे हाई क्लास सोसायटी के युवक-युवतियों को अंबाझरी पुलिस ने पकड़ा है.

अंबाझरी पुलिस का दल शनिवार की रात वर्मा लेआउट में गश्त लगा रहा था. उसे परिसर के लोगों ने एक मकान में छात्रों द्वारा पार्टी किए जाना बताया. पुलिस को घर के भीतर युवकों के शोर मचाए जाने की आवाज आने लगी. पुलिस के दरवाजा खोलने के अनुरोध पर युवकों ने कोई प्रतिसाद नहीं दिया.

पुलिस जब दीवार फांदकर घर में गई तो उसे 8 युवती तथा 5 युवक मिले. वे कुशल संजय श्रीवास्तव के घर में हुक्के और शराब की पार्टी कर रहे थे. कुशल के साथ अभिषेक अशोक धवड़ (26) जानकी धाम अपार्टमेंट, धंतोली, सागर अरुण बोड़खे (26) गोदरेज आनंदम, ध्रुव अजय शर्मा (25) शेल्टर रीजेंसी, नेल्सन चौक तथा देव कंवरजीत सब्बरवाल (29) डागा लेआउट और आठ युवतियां मौजूद थे.

घर में सिगरेट, हुक्के और शराब की बोतलें बिखरी हुई थीं. पुलिस को देखते ही घर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई. उनके खिलाफ शराब निरोधक कानून, संक्रामक रोग अधिनियम, सिगरेट और तंबाकूजन्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

कुशल पेट्रोल पंप चलाता है. उसके माता-पिता प्रशासनिक अधिकारी बताए जाते हैं. उसने घर में ही हुक्का पार्लर बनाया हुआ था. वहां अक्सर पार्टी होती थी. इससे पड़ोसी भी नाराज थे. तलवार के साथ खिंचाई फोटो इसी तरह सोशल मीडिया पर तलवार के साथ खिंचाई फोटो अपलोड करनेवाले अपराधी प्रवीण श्यामराव खंडारे (30) जय नगर को भी अंबाझरी पुलिस ने पकड़ा है.

प्रवीण द्वारा खुद का फोटो अपलोड किए जाने पर पुलिस को भनक लग गई. एएसआई आशीष कोहले और उनके दल ने फोटो के आधार पर प्रवीण को खोज निकाला. उसके खिलाफ हथियार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है. उससे तलवार भी बरामद की गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?