लाइव न्यूज़ :

कुत्ते के पिल्ले को जिंदा जलाया, मानवता शर्मसार, पिछले 15 दिनों में क्रूरतापूर्वक मारने की यह छठवीं घटना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 5, 2021 14:19 IST

महाराष्ट्र में नागपुर का मामलाः पुलिस ने भादंवि की धारा 289, 428 के साथ ही पशु अत्याचार प्रतिबंधक अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 15 दिनों में कुत्तों को क्रूरतापूर्वक मारने की यह छठवीं घटना है. गणेश कॉलोनी में ही आसपास के कुछ लोगों ने कुत्ते के पिल्लों को बोरी में भरकर फेंक दिया था.स्मिता मिरे ने संभावना जताई है कि संबंधित पिल्ला प्रतापनगर का नहीं था और उसे बाहर से लाकर जिंदा जलाया गया है.

नागपुर: शहर स्थित संभ्रांत नागरिकों की बस्ती के रूप में पहचान रखने वाले प्रतापनगर क्षेत्र में एक कुत्ते के पिल्ले को जिंदा जलाने की घटना प्रकाश में आई है.

मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से स्थानीय नागरिकों की संवेदनशीलता पर सवाल उठाया जा रहा है. इस घटना के बाद से प्राणी प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने इसकी शिकायत प्रतापनगर पुलिस थाने में दर्ज कराई है.

सेव स्पीचलेस ऑर्गेनाइजेशन की संस्थापिका स्मिता मिरे गुरुवार को सुबह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए लेकर गई थीं. इस दौरान उन्हें प्रतापनगर स्थित गणेश कॉलोनी में मैदान के पास कुछ जलते हुए दिखाई दिया. पास जाकर निरीक्षण करने पर उन्हें पता चला कि किसी ने डेढ़ से दो महीने के कुत्ते के पिल्ले को जला दिया था.

उन्होंने आसपास के लोगों से इस बाबत पूछताछ की तो यह घटना कब और कैसे हुई इस पर सभी ने अनभिज्ञता जताई. इसके बाद मिरे राणा प्रतापनगर पुलिस थाने पहुंचीं और मामले की शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने भादंवि की धारा 289, 428 के साथ ही पशु अत्याचार प्रतिबंधक अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

15 दिनों में छठवीं घटनाः पिछले 15 दिनों में कुत्तों को क्रूरतापूर्वक मारने की यह छठवीं घटना है. इसके पूर्व अज्ञात लोगों ने एक कुत्ते को जहर देकर मार दिया और उसके शव को गणेश कॉलोनी में ही लाकर फेंक दिया था. वहीं इंदोरा में एक पिल्ले की पीठ पर पेवर ब्लॉक से वार कर उसे मार दिया गया.

इसके पूर्व गणेश कॉलोनी में ही आसपास के कुछ लोगों ने कुत्ते के पिल्लों को बोरी में भरकर फेंक दिया था. स्मिता मिरे ने संभावना जताई है कि संबंधित पिल्ला प्रतापनगर का नहीं था और उसे बाहर से लाकर जिंदा जलाया गया है.

उन्होंने कहा कि मनपा द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बावजूद हमने इस क्षेत्र के 40 से अधिक कुत्तों की नसबंदी कराई है. कुत्तों को इस प्रकार अमानवीय तरीके से मारने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है. प्रशासन इस ओर अनदेखी कर रहा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि लोग यह क्यों नहीं स्वीकार करते हैं कि कुत्ते भी समाज का ही एक अभिन्न हिस्सा हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए