लाइव न्यूज़ :

बैंक जा रही नर्स से नगदी सहित बैग ले भागा, मोबाइल सहित 88 हजार रुपए का सामान था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2021 16:42 IST

नागपुर में धंतोली थाने के तहत साठे मार्ग पर दिनदहाड़े महिला से लूट की घटना हुई. बैग में कई कीमती समान थे.

Open in App
ठळक मुद्देकविता देशपांडे दोपहर में घर से पैदल ही मुंजे चौक स्थित महाराष्ट्र बैंक के खाते में पैसे जमा करने के लिए निकली थी.साठे मार्ग पर अक्षय बंगले के सामने दुपहिया पर आए दो अज्ञात युवक उनका बैग झपटकर फरार हो गए.फरियादी की शिकायत पर धंतोली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. 

नागपुरः धंतोली थाने के तहत साठे मार्ग पर बैंक जा रही एक नर्स से दो अज्ञात आरोपी नगदी सहित बैग लूटकर फरार हो गए. यह घटना सोमवार को दोपहर 3 बजे हुई.

फरियादी तकिया निवासी कविता गौतम देशपांडे (39) है. उनके कपड़े के बैग में नगदी 83 हजार, पासबुक, एटीएम कार्ड, ज्वेलर्स का कार्ड, फाइनेंस कंपनी का कार्ड और मोबाइल सहित 88 हजार रुपए का सामान था.

कविता देशपांडे दोपहर में घर से पैदल ही मुंजे चौक स्थित महाराष्ट्र बैंक के खाते में पैसे जमा करने के लिए निकली थी. साठे मार्ग पर अक्षय बंगले के सामने दुपहिया पर आए दो अज्ञात युवक उनका बैग झपटकर फरार हो गए. फरियादी की शिकायत पर धंतोली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. 

रिसेप्शन में महिला के 1.62 लाख रु. के गहने चोरी

कामठी रोड, यशोधरानगर के एक हॉल में आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में महिला मेहमान के पर्स सहित 1 लाख 62 हजार रुपए के गहने चोरी हो गए. फरियादी गिट्टीखदान, आदर्श कॉलोनी निवासी शबाना काजी मोबीनउद्दीन (49) हैं. शबाना काजी 7 फरवरी रविवार को सारा सेलिब्रेशन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई थीं.

वहां स्टेज के पास पर्स रखकर शबाना काजी दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो निकालने लगीं. इस दौरान उनकी नजर बचाकर अज्ञात चोर ने उनके पर्स समेत गहनों पर हाथ साफ कर दिया. फरियादी महिला की शिकायत पर यशोधरानगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए