लाइव न्यूज़ :

घर बेचने के बाद पिता से पैसों की मांग, नहीं देने पर नाराज बेटे ने लोहे की रॉड से की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2021 17:27 IST

नागपुर का मामलाः मृतक मोहम्मद अली चौक निवासी शेख यूसुफ महबूब बसीर है. आरोपी का नाम शेख यूनुस शेख यूसुफ है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शेख यूसुफ को चार बेटी व दो बेटे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी शेख यूनुस सबसे बड़ा बेटा है. सभी बेटे-बेटियां विवाहित हैं. आरोपी फेब्रिकेशन का काम करता है.भुतिया दरवाजा परिसर में पत्नी व दो बेटों के साथ किराए से रहता था.

नागपुरः घर बेचने के बाद पिता से पैसों की मांग करने पर पैसा नहीं देने से नाराज बेटे ने पिता की हत्या कर दी. घटना गणेशपेठ पुलिस स्टेशन सीमांतर्गत बुधवार की सुबह करीब 11.30 बजे घटी.

मृतक मोहम्मद अली चौक निवासी शेख यूसुफ महबूब बसीर है. आरोपी का नाम शेख यूनुस शेख यूसुफ है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शेख यूसुफ को चार बेटी व दो बेटे हैं. आरोपी शेख यूनुस सबसे बड़ा बेटा है. सभी बेटे-बेटियां विवाहित हैं. आरोपी फेब्रिकेशन का काम करता है.

पहले वह भुतिया दरवाजा परिसर में पत्नी व दो बेटों के साथ किराए से रहता था. लॉकडाउन के दौरान वह बेरोजगार हो गया. उस पर तरस खाकर पिता ने उसे अपने घर बुला लिया. चार माह तक वह पिता के घर पर रहा. पिता मजदूरी करते थे. भालदारपुरा चौक में उनके पिता का घर है. यह घर 10 लाख रुपए में बेचा गया था.

उनके घर की संपत्ति में आरोपी बेटे को हिस्सा चाहिए था. इस पर वह रोज विवाद करता था. बुधवार की सुबह 11.30 बजे उनके बीच विवाद हुआ. आरोपी ने रोष में आकर घर में रखे लोहे की रॉड पिता के सिर पर मार दी जिससे उनकी जगह पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

कुही रोड पर खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की जान चली गई. मृतक निखिल चंद्रशेखर आंबिलडुके (20) है. वह भूगांव (तह. कामठी) का रहने वाला था. पुलिस सूत्रों के अनुसार निखिल बाइक क्रमांक एमएच 40/एजे 3375 पर भूगांव से कुही की ओर आ रहा था.

मार्ग में सावरी परिसर में नाग नदी पुल के पास ट्रक क्रमांक एमएच 40/एन 9715 खड़ा था. चालक तुलसीराम साधुराम राऊत (44) आनंद नगर, कन्हान ने दिशासूचक अथवा सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए थे. अंधेरे के कारण निखिल को ट्रक दिखाई नहीं दिया और वह उससे टकराकर रोड पर गिर पड़ा.

इस दौरान एक अन्य अज्ञात वाहन उसे रौंदकर चला गया. हादसे में सिर और पेट में गंभीर चोटें आने से निखिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. चंद्रशेखर श्यामराव आंबिलडुके की शिकायत पर कुही पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक तुलसीराम राऊत को गिरफ्तार किया है. थानेदार चंद्रकांत मदने के मार्गदर्शन में पीएसआई शुभांगी तकीत और सहयोगी भागवत गुट्टे जांच कर रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए