लाइव न्यूज़ :

पत्नी के बार-बार मायके जाने से हुआ तलाक, पति की मानसिक परेशानी बढ़ी, अक्सर होता था विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2021 16:16 IST

पत्नी की यह हरकतें पति को मानसिक परेशानी देने वाली हैं, यह निरीक्षण मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने दर्ज कर पति को मिले तलाक को उचित माना है.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर निवासी लुर्दमैरी व जॉनी (बदले नाम) का 24 अक्तूबर 2007 को विवाह हुआ था.लुर्दमैरी संयुक्त परिवार में कुछ माह तक रही. लेकिन इसके बाद से लुर्दमैरी अपने पति को बिना बताए मायके जाने लगी. संयुक्त परिवार में रहने की इच्छा नहीं थी. जॉनी उसे हमेशा अपने घर वापस लाता था.

नागपुरःपति को बिना बताए बार-बार पत्नी के मायके जाकर महीनों रहना, हर बात पर विवाद कर पुलिस थाने में शिकायत करने जैसी हरकत ही तलाक की वजह बनी है.

पत्नी की यह हरकतें पति को मानसिक परेशानी देने वाली हैं, यह निरीक्षण मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने दर्ज कर पति को मिले तलाक को उचित माना है. उपरोक्त निर्णय न्यायमूर्ति द्वय अतुल चांदूरकर व पुष्पा गणेडीवाला ने दिया है. नागपुर निवासी लुर्दमैरी व जॉनी (बदले नाम) का 24 अक्तूबर 2007 को विवाह हुआ था.

इसके बाद लुर्दमैरी संयुक्त परिवार में कुछ माह तक रही. लेकिन इसके बाद से लुर्दमैरी अपने पति को बिना बताए मायके जाने लगी. उसकी संयुक्त परिवार में रहने की इच्छा नहीं थी. जॉनी उसे हमेशा अपने घर वापस लाता था. इस बीच पत्नी से पुलिस थाने में पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई. परंतु महिला सेल की मध्यस्थता के बाद विवाद निपट गया.

लेकिन बेटे के जन्म के बाद से लुर्दमैरी ससुराल लौटने को तैयार नहीं थी. आखिर जॉनी के कानूनी नोटिस जारी करने के बाद लुर्दमैरी वापस लौटी. उसकी संयुक्त परिवार में रहने की इच्छा नहीं होने से जॉनी ने किराए का मकान लिया था. परंतु, किराए के मकान में भी लुर्दमैरी संतुष्ट नहीं थी.

वह हमेशा जॉनी से विवाद कर उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने लगी थी. परिणामस्वरूप जॉनी ने क्रूरता के आधार पर तलाक ले के लिए परिवार न्यायालय में याचिका दायर की. 2 मई 2017 को उसकी याचिका मंजूर हुई. इसके खिलाफ लुर्दमैरी ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी. उच्च न्यायालय ने लुर्दमैरी का बर्ताव मानसिक प्रताड़ना वाला होने का स्पष्ट करते हुए उसकी अपील को खारिज कर पारिवारिक न्यायालय का निर्णय बरकरार रखा.

टॅग्स :कोर्टनागपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा