लाइव न्यूज़ :

नागपुरः सोते हुए बीजेपी कार्यकर्ता समेत परिवार के 5 सदस्यों की हत्या

By स्वाति सिंह | Updated: June 11, 2018 20:45 IST

कमलाकर पोहणकर बीजेपी कार्यकर्ता थे। उनके घर पर हुए हत्याकांडके बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

Open in App

नागपुर, 11 जून: महाराष्ट्र के नागपुर में आराधना नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि कमलाकर पोहणकर, उनकी पत्नी, मां, बेटी और भांजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। कमलाकर पोहणकर बीजेपी कार्यकर्ता थे। उनके घर पर हुए हत्याकांडके बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पोहणकर की छोटी बेटी और भांजी दूसरे कमरे में सो रही थी जिससे दोनों बच गई। 

ये भी पढ़ें: असम में दो युवकों को पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क पर आधी रात को जमकर मचाया उत्पात

पुलिस ने बताया कि पोहणकर की आराधना नगर इलाके में बिजली के सामान की दुकान है। पुलिस उपायुक्त नीलेश भरणे ने बताया कि यह घटना कल मध्यरात्रि करीब एक बजे की है जिस वक्त पूरा परिवार सो रहा था। भरणे ने बताया कि पुलिस को इस अपराध के पीछे किसी नजदीकी रिश्तेदार का हाथ होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई खिलाफ केस हुआ दर्ज, कहा- मैंने कुछ गलत पोस्ट नहीं किया

खबरों के मुताबिक अभी मामले की जांच चल रही है।  लेकिन अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है।  शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को शक था कि इस वारदात को लूट के चक्कर में अंजाम दिया गया है।  बताया जा रहा है कि कमलाकर अपने घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।  वह अपने अपने भांजे और भांजी को भी अपने साथ रखते थे।  

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली