लाइव न्यूज़ :

अगर आरोपी सहयोग को तैयार, तो हिरासत में लेने की जरूरत नहीं, जानें क्या है मामला

By सौरभ खेकडे | Updated: March 6, 2022 20:04 IST

सर्वोच्च न्यायालय ने अरनेश कुमार प्रकरण में इस प्रकार के दिशानिर्देश जारी किए है. वर्ष 2014 में दिए आदेश के अनुसार पुलिस 7 वर्ष तक की सजा के प्रावधान वाले और असंज्ञेय अपराध में न्याय दंडाधिकारी के वारंट के बगैर मनमाने ढंग से किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकती. 

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी.डी.इंगले ने दहेज प्रताड़ना के 5 आरोपियों को अंतरित अग्रिम जमानत दी है. आरोपियों में पति सोमदत्त तिवारी, ससुर शामसुंदर तिवारी, सास प्रभा तिवारी, ननद निर्मला शुक्ला व उनके पति पीयूष शुक्ला का समावेश है.वकील मंगेश राऊत व नाजिया पठान ने कोर्ट को बताया कि वर्ष 2019 में विवाह होने के बाद पत्नी को अपने पति पर संदेह था.

नागपुरः नागपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में माना है कि इस प्रकार के मामलों में अगर आरोपी ससुराल पक्ष पुलिस को जांच में सहयोग करने को तैयार हो, तो उनकी पुलिस हिरासत की जरूरत नहीं रहती.

 

देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अरनेश कुमार प्रकरण में इस प्रकार के दिशानिर्देश जारी किए है. वर्ष 2014 में दिए आदेश के अनुसार पुलिस 7 वर्ष तक की सजा के प्रावधान वाले और असंज्ञेय अपराध में न्याय दंडाधिकारी के वारंट के बगैर मनमाने ढंग से किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकती. 

इसी निरीक्षण के साथ नागपुर की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी.डी.इंगले ने दहेज प्रताड़ना के 5 आरोपियों को अंतरित अग्रिम जमानत दी है. आरोपियों में पति सोमदत्त तिवारी, ससुर शामसुंदर तिवारी, सास प्रभा तिवारी, ननद निर्मला शुक्ला व उनके पति पीयूष शुक्ला का समावेश है.

उनके वकील मंगेश राऊत व नाजिया पठान ने कोर्ट को बताया कि वर्ष 2019 में विवाह होने के बाद पत्नी को अपने पति पर संदेह था. इसी कारण वह घर छोड़ कर चली गई और फिर पति व ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर करा दी. इस मामले में भादवि 498-ए में अधिकतम 3 वर्ष की सजा का प्रावधान है, लिहाजा आरोपियों को अंतरिम राहत देने में हर्ज नहीं है.

सरकारी वकील ने आरोपियों को अग्रिम जमानत देने का विरोध किया. दलील दी कि उन्हें जमानत मिलने के बाद वे पीड़िता पर दबाव डाल सकते हैं. लेकिन मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपियों को सशर्त राहत प्रदान की है.

क्या  है दिशानिर्देश?

दिशानिर्देशों के अनुसार किसी भी आरोपी को उसकी गिरफ्तारी का कारण बताना जरूरी. गिरफ्तारी के लिए नीचे दिए गए ठोस कारण होने चाहिए. 

 

1)संबंधित व्यक्ति को नए अपराध करने से रोकने के लिए

2) अपराध की योग्य जांच के लिए

3) संबंधित व्यक्ति को अपराध के सबूत नष्ट करने से रोकने के लिए

4 ) गवाह पर किसी भी प्रकार का दबाव आने से रोकने के लिए

5) गिरफ्तार ना करने पर व्यक्ति के फरार होने की संभावना होने पर.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी