लाइव न्यूज़ :

नागपुर: चलती ट्रेन से यात्रियों के चार्जिंग में लगे मोबाइल चुराकर छत्तीसगढ़ में बेचने वाला आरोपी अरेस्ट, ढाई लाख के मोबाइल जब्त, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

By आनंद शर्मा | Updated: July 8, 2023 20:52 IST

आरोपी साहिल प्रकाश गौर (22) मूलत: गोंदिया का रहवासी है. वर्तमान में वह तारपुरी परिजात कॉलोनी, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में रहता है. उसे नशे की आदत है और अय्याश किस्म का शख्स है.

Open in App
ठळक मुद्देचलती ट्रेन में यात्रियों द्वारा चार्जिंग पर लगाए गए मोबाइल को वह मौका पाकर चुराता है.6 जुलाई को भी शिवनाथ एक्सप्रेस से 1 लाख 31 हजार रुपए कीमत का एक आईफोन चुराया था.पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर उसकी थैली की तलाशी ली. इसमें से 10 महंगे मोबाइल बरामद हुए.

नागपुर:  नशे और मौजमस्ती के लिए चलती ट्रेन से यात्रियों के चार्जिंग में लगे मोबाइल चुराकर उन्हें छत्तीसगढ़ में बेचने वाले एक आरोपी को शासकीय रेलवे पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने शुक्रवार को धरदबोचा. उसके पास से अलग-अलग कंपनियों के 10 महंगे मोबाइल भी जब्त किए गए.

आरोपी साहिल प्रकाश गौर (22) मूलत: गोंदिया का रहवासी है. वर्तमान में वह तारपुरी परिजात कॉलोनी, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में रहता है. उसे नशे की आदत है और अय्याश किस्म का शख्स है. नशे और मौजमस्ती के लिए वह ट्रेनों से यात्रियों के मोबाइल चुराता है. ट्रेन में यात्रियों द्वारा चार्जिंग पर लगाए गए मोबाइल को वह मौका पाकर चुराता है.

आरोपी ने 6 जुलाई को भी शिवनाथ एक्सप्रेस से 1 लाख 31 हजार रुपए कीमत का एक आईफोन चुराया था. इसी तरह उसने नागपुर, भंडारा और गोंदिया से भी कई दफा यात्रियों के मोबाइल पर हाथ साफ किया है. शासकीय रेलवे पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा के दस्ते को शुक्रवार को आरोपी साहिल संदिग्ध हालत में नजर आया.

पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर उसकी थैली की तलाशी ली. इसमें से 10 महंगे मोबाइल बरामद हुए. पुलिस द्वारा इस बारे में पूछताछ करने पर ढूलमूल जवाब देने लगा. लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने मोबाइल चुराने की बात कबूल की. पुलिस ने उसके पास से 2 लाख 60 हजार रुपए कीमत के मोबाइल जब्त किए.

प्राथमिक जांच में आरोपी साहिल चलती ट्रेन से मोबाइल चुराकर उन्हें जमा करता था. इसके बाद उन्हें दुर्ग और गोंदिया में ले जाकर बेचता था. शासकीय रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक अक्षय शिंदे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक विकास कानपिल्लेवार, उपनिरीक्षक प्रवीण भिमटे और उनके सहयोगियों ने यह कार्रवाई की.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरछत्तीसगढ़Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो