लाइव न्यूज़ :

नागपुरः माता-पिता के घर से मूल्यवान वस्तुएं चोरी,  21 साल की बेटी और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है मामला

By भाषा | Updated: September 2, 2022 21:50 IST

अधिकारियों ने बताया कि माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने 21 साल की महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 (चोरी) एवं अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्दे चोरी 28 अगस्त को धरनी में कथित रूप से महिला के घर में हुयी थी।परिवार इसके खिलाफ है जिसने दोनों को एक दूसरे से मिलने के लिये रोका।आरोपी व्यक्ति ने घर में प्रवेश किया और महिला के साथ मिल कर कुछ नकदी और आभूषणों की चोरी कर ली।

नागपुरः महाराष्ट्र के अमरावती जिले में माता-पिता के घर से मूल्यवान वस्तुएं चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने 21 साल की महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 (चोरी) एवं अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि यह चोरी 28 अगस्त को धरनी में कथित रूप से महिला के घर में हुयी थी।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार उनकी बेटी के दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध हैं और परिवार इसके खिलाफ है जिसने दोनों को एक दूसरे से मिलने के लिये रोका। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को जब माता पिता घर से बाहर थे तो आरोपी व्यक्ति ने घर में प्रवेश किया और महिला के साथ मिल कर कुछ नकदी और आभूषणों की चोरी कर ली।

धरनी के उपमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अचलपुर में थे और दोनों को अमरावती लाया गया है । हालांकि, काउंसलिंग के दौरान महिला बीमार पड़ गयी और उसे अमरावती के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने दावा किया कि दोनों शादीशुदा हैं और उसने विवाह प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया है जिसका सत्यापन करवाया जा रहा है । इस बीच भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे ने अस्पताल में महिला से मुलाकात की और आरोप लगाया कि यह ‘‘लव जिहाद’’ का मामला है । 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप