लाइव न्यूज़ :

नागपुरः 11 साल की लड़की से एक महीने में कई बार सामूहिक बलात्कार, 9 अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2022 14:20 IST

आरोपियों की पहचान रोशन करगांवकर (29) और उसके दोस्तों/परिचितों गजानन मुर्स्कर (40), प्रेमदास गठीबंधे (38), राकेश महाकालकर (24), गोविंदा नाटे (22), सौरभ उर्फ ​​करण रिठे (22), नितेश फुकत (30), प्रद्युम्न करुतकर (22) और निखिल उर्फ ​​पिंकू नरूले (24) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं। करगांवकर नाबालिग लड़की के निकट रहता है।

नागपुरःमहाराष्ट्र के नागपुर जिले में 11 साल की लड़की से एक महीने में कई बार सामूहिक बलात्कार किया गया और पुलिस ने इस सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटनाएं नागपुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक कस्बे में 19 जून से 15 जुलाई के बीच हुईं।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान रोशन करगांवकर (29) और उसके दोस्तों/परिचितों गजानन मुर्स्कर (40), प्रेमदास गठीबंधे (38), राकेश महाकालकर (24), गोविंदा नाटे (22), सौरभ उर्फ ​​करण रिठे (22), नितेश फुकत (30), प्रद्युम्न करुतकर (22) और निखिल उर्फ ​​पिंकू नरूले (24) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं और करगांवकर नाबालिग लड़की के निकट रहता है। पुलिस प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

हरियाणा में दो स्टेशन मास्टर ने महिला पत्रकार के साथ की छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

दिल्ली की एक महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दो स्टेशन मास्टर ने छेड़छाड़ की और धमकी भी दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार शाम को वह एक ट्रेन का इंतजार कर रही थी और वेटिंग रूम में बैठी थी।

महिला ने शिकायत में कहा है कि इस दौरान जब वह वेटिंग रूम के शौचालय में गई तो उसने देखा की दरवाजे पर ताला लगा है और वह ताले की चाबी मांगने स्टेशन मास्टर के कार्यालय में गई। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि स्टेशन मास्टर विनय शर्मा और रामौतार ने न सिर्फ चाबी देने से इनकार किया बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की।

महिला के अनुसार स्टेशन मास्टर ने कहा कि महिला यात्री शौचालय को गंदा कर देती हैं, इसलिए शौचालयों में ताला डाल दिया गया है। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि दो स्टेशन मास्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेवाड़ी के जीआरपी पुलिस थाने के प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए