लाइव न्यूज़ :

नागौर में सड़क हादसा, आठ महिलाएं सहित 12 श्रद्धालुओं की मौत, छह अन्य लोग घायल, एमपी के उज्जैन के तीन गांवों में मातम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 31, 2021 14:16 IST

पुलिस के अनुसार यह हादसा बीकानेर-जोधपुर राजमार्ग पर श्रीबालाजी मंदिर के पास हुआ, मरने वालों में आठ महिलाएं शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोग मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के रहने वाले थे। वैन में सवार लोग रामदेवरा व करणी माता मंदिर के दर्शन करने बाद वापस लौट रहे थे। श्रीबालाजी पुलिस थाने के थानाधिकारी लालचंद मीणा ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

जयपुरः राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा बीकानेर-जोधपुर राजमार्ग पर श्रीबालाजी मंदिर के पास हुआ, मरने वालों में आठ महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार लोग रामदेवरा व करणी माता मंदिर के दर्शन करने बाद वापस लौट रहे थे। सड़क हादसे में उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के तीन गांवों के 12 लोगों की मौत हो गई।

श्रीबालाजी पुलिस थाने के थानाधिकारी लालचंद मीणा ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है तथा अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां तथा नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने हादसे पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताते हुए कहा,' राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। जिन लोगों को इस दुर्घटना में जान गंवानी पड़ी है, मैं उन सभी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।' प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट के अनुसार,' प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

घायलों को 50 -50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।' मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया,' नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्यप्रदेश लौट रहे 12 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।' गहलोत ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशराजस्थानसड़क दुर्घटनाउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?