लाइव न्यूज़ :

नागौरः नाबालिग भतीजी का शव अर्धनग्न मिला, चाचा का शव पेड़ से लटका मिला, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 18, 2022 10:14 IST

पुलिस ने बताया कि लड़की के दादा ने बुधवार को खींवसर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि आज एक राहगिर ने पुलिस को शवों की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक मंगलवार को नाबालिग के विद्यालय पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया।दोनों के घर नहीं पहुंचने पर घर वालों ने बुधवार को अपहरण का मामला दर्ज कराया।

नागौरः राजस्थान के नागौर जिले के एक सुनसान इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला जबकि उसकी नाबालिग भतीजी का शव अर्धनग्न पड़ा मिला। नागौर के वृत्ताधिकारी (सीओ) विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मंगलवार से ही लापता थे और पहली नजर में ऐसा लगता है कि लड़की की हत्या करने के बाद 30 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने बताया कि लड़की के दादा ने बुधवार को खींवसर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि आज एक राहगिर ने पुलिस को शवों की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘युवक मंगलवार को नाबालिग के विद्यालय पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया।

दोनों के घर नहीं पहुंचने पर घर वालों ने बुधवार को अपहरण का मामला दर्ज कराया।’’ उन्होंने बताया कि युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला और पास में ही लड़की का शव अर्ध-नग्न अवस्था पड़ा मिला। अधिकारी ने कहा कि लड़की के साथ बलात्कार की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए