नागौरः नाबालिग भतीजी का शव अर्धनग्न मिला, चाचा का शव पेड़ से लटका मिला, जानें पूरा मामला

By भाषा | Published: March 18, 2022 10:02 AM2022-03-18T10:02:32+5:302022-03-18T10:14:48+5:30

पुलिस ने बताया कि लड़की के दादा ने बुधवार को खींवसर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि आज एक राहगिर ने पुलिस को शवों की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

Nagaur body minor niece found half-naked uncle body found hanging tree police case | नागौरः नाबालिग भतीजी का शव अर्धनग्न मिला, चाचा का शव पेड़ से लटका मिला, जानें पूरा मामला

युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला और पास में ही लड़की का शव अर्ध-नग्न अवस्था पड़ा मिला।

Highlightsयुवक मंगलवार को नाबालिग के विद्यालय पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया।दोनों के घर नहीं पहुंचने पर घर वालों ने बुधवार को अपहरण का मामला दर्ज कराया।

नागौरः राजस्थान के नागौर जिले के एक सुनसान इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला जबकि उसकी नाबालिग भतीजी का शव अर्धनग्न पड़ा मिला। नागौर के वृत्ताधिकारी (सीओ) विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मंगलवार से ही लापता थे और पहली नजर में ऐसा लगता है कि लड़की की हत्या करने के बाद 30 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने बताया कि लड़की के दादा ने बुधवार को खींवसर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि आज एक राहगिर ने पुलिस को शवों की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘युवक मंगलवार को नाबालिग के विद्यालय पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया।

दोनों के घर नहीं पहुंचने पर घर वालों ने बुधवार को अपहरण का मामला दर्ज कराया।’’ उन्होंने बताया कि युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला और पास में ही लड़की का शव अर्ध-नग्न अवस्था पड़ा मिला। अधिकारी ने कहा कि लड़की के साथ बलात्कार की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। 

Web Title: Nagaur body minor niece found half-naked uncle body found hanging tree police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे