लाइव न्यूज़ :

नाडियाडः सात साल की बच्ची के अपहरण और हत्या, महिला और दो बेटों को “आखिरी सांस तक” आजीवन कारावास, आरोपी सट्टेबाजी में चढ़े कर्ज को उतारना चाहते थे...

By भाषा | Updated: April 13, 2022 21:33 IST

आरोपी क्रिकेट सट्टेबाजी में चढ़े 18 लाख के कर्ज को उतारना चाहते थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी आर भट्ट ने महिला और उसके दो बेटों को “आखिरी सांस तक” आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्दे4 लाख रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया।आजीवन कारावास 14 से 20 साल तक चलता है।इस मामले में सजा की कोई छूट नहीं होगी।

नाडियाडः  यहां की एक अदालत ने फिरौती के प्रयास में सात साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में बुधवार को एक महिला और उसके दो बेटों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अभियोजन के मामले के अनुसार, मीत और ध्रुव पटेल और उनकी मां जिगिशाबेन ने दो नाबालिगों के साथ उसी इलाके में अपनी दादी के साथ रहने वाली तान्या (7) का अपहरण करने की साजिश रची।

इसमें कहा गया कि आरोपी क्रिकेट सट्टेबाजी में चढ़े 18 लाख के कर्ज को उतारना चाहते थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी आर भट्ट ने महिला और उसके दो बेटों को “आखिरी सांस तक” आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उन्हें पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में 4 लाख रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया।

 

आम तौर पर आजीवन कारावास 14 से 20 साल तक चलता है, लेकिन इस मामले में सजा की कोई छूट नहीं होगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मीत पटेल ने 19 सितंबर, 2017 को लड़की को उसके घर से अगवा कर लिया और किराए की कार में आणंद के पास ले गया। उसने फिरौती मांगने से पहले उसे मारने का फैसला किया क्योंकि लड़की ने उसे पहचान लिया था।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी ने पहले उसके लिये आइसक्रीम और चॉकलेट भी खरीदी, फिर उसके शरीर पर एक भारी पत्थर बांधकर उसे पुल से नदी में फेंक दिया। तान्या के परिवार के सदस्यों के पुलिस से संपर्क करने और लड़की के लापता होने की जांच शुरू होने का पता चलने पर मीत ने फिरौती के लिए फोन नहीं करने का फैसला किया।

घर लौटने के बाद, वह खोज में भी शामिल हो गया लेकिन उसके संदिग्ध व्यवहार के कारण उसकी गिरफ्तारी हुई। उसके बाद दूसरों की गिरफ्तारी हुई। तीन दिन बाद बच्ची का शव बरामद हुआ। जांच में पता चला कि मीत पटेल क्रिकेट सट्टे का आदि था और उसे 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए पैसे लेने के लिए बगल में रहने वाली लड़की को अगवा करने की साजिश रची। मामले में आरोपी दो नाबालिगों का मुकदमा अलग चल रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा