Mysuru Karnataka: पहले परिवार को दिया जहर और फिर फांसी लगाकर दी जान?, चेतन, पत्नी रूपाली, बेटा कुशाल और मां प्रियंवदा की मौत?, मरने से पहले अमेरिका में भाई को किया था फोन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2025 13:49 IST2025-02-17T13:47:37+5:302025-02-17T13:49:24+5:30

Mysuru Karnataka: कर्नाटक के मैसूरु में एक घर में सोमवार को एक परिवार के चार लोग मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Mysuru Karnataka 45-year-old Chetan wife 43-year-old Roopali son 15-year-old Kushal mother 62-year-old Priyamvadha poisoned 3 first before hanged death Suspicious | Mysuru Karnataka: पहले परिवार को दिया जहर और फिर फांसी लगाकर दी जान?, चेतन, पत्नी रूपाली, बेटा कुशाल और मां प्रियंवदा की मौत?, मरने से पहले अमेरिका में भाई को किया था फोन

Mysuru Karnataka

Highlightsपुलिस ने मामले को जांच कर रही है।घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पति, पत्नी, बेटे और माँ का एक परिवार मृत पाया गया है।

मैसूरुः कर्नाटक में मैसूरु शहर के विश्वेवरैशनगर इलाके के एक अपार्टमेंट में 15 वर्षीय लड़के सहित एक ही परिवार के चार लोग सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय चेतन, (एक श्रमिक ठेकेदार) उनकी पत्नी 43 वर्षीय रुपाली, उनके बेटे 15 वर्षीय कुशाल और चेतन की मां 62 वर्षीय प्रियंवधा के रूप में की गई। पुलिस को संदेह है कि चेतन ने पहले बाकी तीनों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मैसूर शहर की पुलिस आयुक्त सीमा लाटकर ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले को जांच कर रही है।

घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पति, पत्नी, बेटे और माँ का एक परिवार मृत पाया गया है। मां एक फ्लैट में मृत पाई गईं और बाकी लोग उसी अपार्टमेंट परिसर के दूसरे फ्लैट में मृत पाए गए। मां अलग रहती थीं। परिवार के मुखिया मृतक चेतन ने अमेरिका में रहने वाले अपने भाई भरत को फोन करके बताया था कि वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर रहा है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि भरत ने तुरंत रुपाली के माता-पिता को फोन किया और उन्हें चेतन के अपार्टमेंट तक पहुंचने के लिए कहा। जब तक वे फ्लैट पर पहुंचे, तब तक घटना हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सुबह छह बजे पुलिस को फोन किया था और क्षेत्राधिकारी विद्यारण्यपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के विश्वेश्वरैया नगर में हुई। मृतकों की पहचान चेतन (45), उनकी पत्नी रूपाली (43), उनके बेटे कुशाल (15) और चेतन की मां प्रियंवदा (62) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि संदेह है कि चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली।

मैसूरु पुलिस आयुक्त सीमा लाटकर ने बाद में पत्रकारों को बताया कि विद्यारण्यपुरा के संकल्प अपार्टमेंट में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। वे लोग दो अलग-अलग ‘फ्लैट’ में रह रहे थे, जिसमें से एक में चेतन की मां रहती थी, जबकि दूसरे में वह अपनी पत्नी और अपने बेटे के साथ रहता था।

पुलिस आयुक्त के अनुसार, चेतन मूल रूप से हासन के गोरूर का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी मैसूरु निवासी थी। अमेरिका से चेतन के भाई (भरत) ने फोन किया और संदेह होने पर उसने रूपाली के माता-पिता को फोन कर चेतन के परिवार के बारे में पूछा। रूपाली के माता-पिता जब अपार्टमेंट पहुंचे तब यह मामला सामने आया और सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि चेतन एक ‘मैकेनिकल इंजीनियर’ था और 2019 में मैसूरु आने से पहले वह दुबई में काम करता था। यहां ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग करके मजदूरों को सऊदी भेजने का काम करता था। मौत के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और अपराध स्थल अधिकारी (एसओसीओ) की टीम मामले की जांच कर रही है।

उनसे जानकारी मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। उन्होंने बताया, ‘‘कल (रविवार) को परिवार गोरुर स्थित मंदिर गया था और उन्होंने मैसूरु के कुवेंपु नगर स्थित चेतन के ससुराल में रात्रि भोजन किया।’’ पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘चारों लोगों की मौत के मामले की जांच की जा रही है।’’

 

Web Title: Mysuru Karnataka 45-year-old Chetan wife 43-year-old Roopali son 15-year-old Kushal mother 62-year-old Priyamvadha poisoned 3 first before hanged death Suspicious

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे