लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर: रेप नहीं कर पाने पर जलाया, पीड़िता की मौत, मां ने बताया- आरोपी के डर से बेटी ने छोड़ दी थी पढ़ाई

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 17, 2019 12:24 IST

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी लड़की जब कोचिंग जाती थी तो आरोपी उसका पीछा करता था। आरोपी के डर के कारण लड़की ने कोचिंग जाना बंद कर दिया था और इंटरमीडिएट पास होने के बाद आगे की पढ़ाई नहीं की थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप है कि मृतका पर जमीन दलाल राज किशोर के बेटे राजा राय ने सात दिसंबर को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी।वारदात के बाद राजा राय और उसकी साथी मुकेश कुमार को हफ्तेभर बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। 

बिहार के मुजफ्फरपुर में इस महीने की शुरुआत में रेप का विरोध करने पर जिंदा जलाई गई 23 वर्षीय छात्रा ने पटना के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 95 फीसदी जल चुकी थी। शहर के अपोलो बर्न हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। 

पीड़िता के भाई ने बताया कि सोमवार (16 दिसंबर) की रात 11:40 बजे उसकी बहन की मौत हो गई। 

एचटी की खबर के मुताबिक, पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी लड़की जब कोचिंग जाती थी तो आरोपी उसका पीछा करता था। आरोपी के डर के कारण लड़की ने कोचिंग जाना बंद कर दिया था और इंटरमीडिएट पास होने के बाद आगे की पढ़ाई नहीं की थी।

आरोप है कि मृतका पर जमीन दलाल राज किशोर के बेटे राजा राय ने सात दिसंबर को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। वारदात के बाद राजा राय और उसकी साथी मुकेश कुमार को हफ्तेभर बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। 

पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन का अंतिम संस्कार करने से पहले घरवालों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय के लिए आश्वासन देने की मांग की थी। 

उन्होंने परिवार के सदस्यों के लिए सुरक्षा की मांग भी की थी। भाई के मुताबिक, उसकी पत्नी और दो बच्चे इस केस में चश्मदीद हैं। पत्नी सीतामढ़ी में एएनएम के तौर पर काम करती है इसलिए बहन की देखभाल और उसकी सेवाएं मुजफ्फरपुर स्थानांतरित करने की भी मांग की थी। 

सोमवार की दोपहर को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार ने कहा था कि अगर निजी अस्पताल से सिफारिश की जाती है तो सरकार पीड़िता का इलाज दिल्ली में कराएगी और इसके लिए एक बोर्ड का गठन करेगी। 

पहले छात्रा को मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उसे पटना मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया तो परिवारवालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने को कहा। मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने पीड़िता के इलाज का खर्च उठाने के लिए आश्वासन दिया था। 

टॅग्स :बिहाररेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए