लाइव न्यूज़ :

बिहारः मुजफ्फरपुर से दिल्ली आ रही बस में पलटने के बाद लगी आग, 27 की मौत

By भाषा | Updated: May 3, 2018 18:24 IST

बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस हादसाग्रस्त हुई। बिहार सीएम नीतीश कुमार ने जतया खेद।

Open in App

मुजफ्फरपुर, 3 मईः बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के पास कोटवा थाना क्षेत्र में आज मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक एसी बस के एक मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट जाने से बस में सवार 27 लोगों की मौत की सूचना है। बस पर कुल 32 लोग सवार थे।

इस पर बिहार के मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार ने खेद जताया है। नीतीश ने कहा, यह वाकई दुखद है। स्‍थानीय प्रशासन को मौके पर भेज दिया गया है। हम हताहत हुए परिवारों की हर संभव मदद करेंगे।

यह भी पढ़ेंः धूल के बंवडर और तूफान ने मचाया कहर, राजस्थान में 27, उत्तर प्रदेश में 45 की मौत

वाहनों की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच की मौत

बिहार के बांका जिले में बीती देर रात्रि एक हाईवा वाहन और एक आटोरिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में आटोरिक्शा में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस उपाधीक्षक सविंद्र कुमार दास ने आज बताया कि मृतकों में संटु साह (45), उनकी दो पुत्रियां संगीता कुमारी (20) एवं खुशबु कुमारी (18), उनके रिश्तेदार अमन कुमार (25) और आटोरिक्शा चालक राम कुमार चौधरी (30) शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि पांच शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सविंद्र ने बताया कि आटोरिक्शा पर सवार साह और उनके परिवार के अन्य सदस्य अपने घर में आयोजित होने वाले एक शादी समारोह को लेकर खरीदारी कर भागलपुर जिला से बाराहाट लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद हाईवा वाहन चालक फरार हो गया । पुलिस ने हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड