लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः तेज रफ्तार कार पानी भरे खड्ड में गिरी, एसपी सिटी के बेटे की मौत, छठ के मौके पर मचा कोहराम

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2021 19:19 IST

बिहार में वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे एक खड्ड में गिर गई.

Open in App
ठळक मुद्देकार में सवार मुजफ्फरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (सदर) के पुत्र की मौत हो गई.अंगद नामक एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटनाग्रस्त हुई उक्त कार को नाबालिग राजवीर स्वयं चला रहे थे.

पटनाः बिहार के हाजीपुर में एक सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी राजेश कुमार के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. राजेश कुमार का बेटा राजवीर शेखर अपने एक दोस्त के साथ छठ पूजा में शामिल होने पटना से मुजफ्फरपुर जा रहा था.

 

इसी दौरान उसकी कार हादसे का शिकार हो गई और पानी से भरे तालाब में पलट गई. राजवीर की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी. कार में राजवीर का एक दोस्त भी सवार था, जो बुरी तरह जख्मी हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी राजेश कुमार के बेटे राजवीर शेखर अपने एक दोस्त के साथ छठ पूजा में शामिल होने पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे.

इसी दौरान मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर दौलतपुर-देवरिया में हादसा हुआ. दुर्घटना में सिटी एसपी के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. उनके बुरी तरह घायल दोस्‍त अंगद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल अंगद ने बताया कि पटना-मुजफ्फरपुर फोर लेन पर जब वे दोनों कार से जा रहे थे, तभी कोई दूसरी गाड़ी सामने आ गई. जिसके कारण कार पानी भरे गड्ढे में चली गई.

अंगद कुमार के अनुसार उस वक्त राजवीर शेखर ही गाड़ी चला रहा था. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. छठ के दिन हुई इस घटना से लोग गमगीन हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्‍जे में ले लिया. जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल मेम भेज दिया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया