लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: CBI ने चार्जशीट में कहा, 'लड़कियों को अश्लील फिल्में दिखा कर और नशे का इंजेक्शन देकर करते थे दुष्कर्म'

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2019 19:13 IST

चार्जशीट में इस बात का साफ जिक्र है कि बालिका गृह में रोज ब्रजेश ठाकुर की महफिल सजती थी. ब्रजेश के अलावा बालिका अल्पवास गृह के कर्मचारी और सीडब्ल्यूसी के सदस्य सहित अन्य लोग रात में पहुंचते थे.

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका अल्पवास गृह यौन उत्पीडन मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित 21 आरोपियों के खिलाफ विशेष पॉक्सो कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में गंभीर आरोप लगाए हैं. चार्जशीट के अनुसार लडकियों को ब्लू फिल्में भी दिखाई जाती थी. इसके बाद नशे का इंजेक्शन और दवा देकर दुष्कर्म किया जाता था. विरोध करने वाली किशोरियों को कुर्सी से बांधकर हवस का शिकार बनाया जाता था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई ने चार्जशीट के अनुसार लड]कियों को गंदे भोजपुरी गानों पर डांस कराया जाता था. उन्हें नशे की सुई और दवा देकर सुला दिया जाता था. सोने के बाद उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था. चार्जशीट में स्पष्ट किया है कि बालिका गृह से जब्त बेड शीट और कपडों की मुजफ्फरपुर की एफएसएल यूनिट से जांच कराई गई. एफएसएल रिपोर्ट में ग्रे रंग की बेड शीट पर सिमेन और खून के धब्बे मिले हैं. इससे साफ है कि नाबालिग बच्चियों से यौन उत्पीडन के सबूत सामने आ गए हैं. 

चार्जशीट में इस बात का साफ जिक्र है कि बालिका गृह में रोज ब्रजेश ठाकुर की महफिल सजती थी. ब्रजेश के अलावा बालिका अल्पवास गृह के कर्मचारी और सीडब्ल्यूसी के सदस्य सहित अन्य लोग रात में पहुंचते थे. नाबालिग बच्चियों को छोटे-छोटे कपडे पहनाकर अश्लील गानों पर डांस के लिए मजबूर करते और इनकार करने पर उन्हें मारा पीटा जाता था. चार्जशीट के अनुसार इस गुनाह में एक पूरा नेक्सस काम करता था जिसका मास्टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर था. 

इसमें उसके साथ रवि रोशन और मामू सहित बालिका गृह का अन्य कर्मचारी सहयोगी था. वह अन्य आरोपितों के साथ मिलकर लडकियों को दूसरे के पास परोसता भी था. इस गुनाह में अन्य कई बराबर के भागीदार रहे हैं. चार्जशीट के कवर पन्ने पर सीबीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि बयान देने वाली किशोरियों का नाम चार्जशीट में नहीं खोला गया है. इनके नाम और केस स्टडी बंद लिफाफे में कोर्ट में दिया गया है ताकि किशोरियों की गोपनीयता बनी रहे. उल्लेखनीय है कि बीते 19 दिसंबर को सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी.  इसमें 33 बच्चियों समेत 102 लोगों की गवाही दर्ज है. इसमें खास बात ये है कि सीबीआई की चार्जशीट भी पुलिस की चार्जशीट के पैटर्न पर ही है. 

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला