लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के ठिकानों पर छापेमारी, पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2018 19:17 IST

बता दें कि मंजू वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा था कि आखिर अब तक मंजू वर्मा की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

Open in App

बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए उनके दो ठिकानों पर आज सुबह छापेमारी की गई। हालांकि मंजू वर्मा आज गिरफ्तार नही हो सकीं। मंजू वर्मा को आर्म्स एक्ट के मामले में चेरिया बरियारपुर की पुलिस छापेमारी कर रही है। 

बताया जाता है कि पुलिस मंत्री के आवास के साथ ही कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी करने के लिए निकली है। बता दें कि मंजू वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा था कि आखिर अब तक मंजू वर्मा की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। इसके बाद मंजू वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

'लापता' है मंजू वर्मा

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर बालिका अल्पवास गृह यौन शोषण मामले में मंजू वर्मा को अपने मंत्री पद गंवाना पडा था। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छापेमारी का नेतृत्व मंझौल डीएसपी कर रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि चेरिया बरियारपुर पुलिस द्वारा रिमांड पर लिये गये पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंदशेखर वर्मा से भी उनके आवास से बरामद कारतूस के संबंध मे पुलिस पूछताछ कर रही है।

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने अग्रिम जमानत के लिए जिला अदालत से लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थीं। लेकिन, जमानत नहीं मिली। वह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पटना हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किये जाने के तीन माह बाद तक पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किये जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई थी। उसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की है। 

यहां बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई की पूर्व मंत्री के पति चंद्रशेखर के पैतृक अवास बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के श्रीपुर गांव स्थित आवास से कारतूस बरामद किये गये थे। इसके बाद पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के विरुद्ध मंझौल अनुमंडल कोर्ट के एडीजे ने गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। इस मामले में नामजद पूर्व मंत्री के पति चंद्रशेखर वर्मा ने 29 सितंबर को मंझौल की अनुमंडल अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद 31 को पुलिस ने पूछताछ के लिए चंद्रशेखर वर्मा को रिमांड पर ले लिया है। पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर के पैतृक गांव स्थित आवास पर सीबीआई की छापेमारी में 323 बोर के 18 कारतूस, 8 एमएम बोर के 10 कारतूस, 7.62 बोर के 19 कारतूस एवं थ्री नोट थ्री के छह कारतूस बरामद किये गये थे। ये सभी कारतूस आम आदमी के रखने पर प्रतिबंध है।  

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला