लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड: फरार चल रहीं बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया सरेंडर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2018 12:04 IST

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मंजू वर्मा को गिरफ्तार ना किए जाने पर बिहार पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी। जिसके बाद से मंजू वर्मा को आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस को तलाश कर रही थी।

Open in App

आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहीं बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने एक गाडी में तीन लोगों के साथ आकर चुपचाप बेगूसराय जिले के मंझौल न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मंजू ने पहचान छिपाने के लिए बुर्के का सहारा लिया और अपना गेटअप चेंज कर के समर्पण किया। 

यहां बता दें कि इससे पहले उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मंजू वर्मा ने मंझौल स्थित एसीजेएम प्रभात त्रिवेदी के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक मंजू वर्मा इजलास में जैसे ही खड़ी  हुईं, बेहोश हो गईं। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह ही मंजू वर्मा एक वाहन से तीन लोगों के साथ चुपचाप न्यायालय में पहुंची और आत्मसमर्पण किया, इजलास में पहुंचते ही मंजू बेहोश हो गईं, लेकिन जबतक कोई कुछ कर पाता वह थोडी देर में उठकर खडी हो गईं। मंजू वर्मा को कोर्ट रूम में ही बैठाकर रखा गया है।

कोर्ट में डॉक्टर को भी बुलाया गया है जो उनका चेकअप करेंगे। डॉक्टर के इंतजार में न्यायिक प्रक्रिया रुकी हुई है। उल्लेखनीय है कि आर्म्स एक्ट मामले में मंजू वर्मा फरार चल रही थीं और पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही थी। उनकी तलाश अन्य राज्यों में भी की जा रही थी। वहीं इस मामले में उनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की भी कार्रवाई चल रही थी। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। लेकिन, आज उन्होंने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले शनिवार को उनके घर का सारा सामान पुलिस ने कुर्क कर लिया था।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाक्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए