लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर कांड: मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का बैंक अकाउंट CBI ने किया सीज, बाकी संपत्ति पर भी नजर

By भारती द्विवेदी | Updated: August 9, 2018 00:04 IST

वहीं इस मामले में मधुबनी शेल्टर होम के वैचमॉन को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले का मुख्य गवाह मधुबनी शेल्टर होम से गायब हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने वॉचमैन को गिरफ्तार किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अगस्त: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ सीबीआई ने कार्रवाई की है। सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर के बैंक अकाउंट को सीज कर दिया है। साथ ही सीबीआई ब्रजेश ठाकुर के बाकी संपत्तियों की भी जांच कर रही है। वहीं इस मामले में मधुबनी शेल्टर होम के वैचमॉन को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले का मुख्य गवाह मधुबनी शेल्टर होम से गायब हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने वॉचमैन को गिरफ्तार किया है।

वहीं केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी ब्रजेश ठाकुर के जेल डॉक्टर से उसकी विस्तृत चिकित्सा रिपोर्ट की मांग की है।

बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर के चर्चित बालिका अल्पवास गृह यौन उत्पीड़न कांड के मामले में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि मंत्री मंजू वर्मा और मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बीच जनवरी से अब तक 17 बार फोन पर बात हुई है। 

यह खुलासा आरोपी ब्रजेश ठाकुर के कॉल्स डिटेल से हुआ था। शुरुआती जांच में ये बात समाने आई है कि मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा मामले के मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर के संपर्क में थे। इसे खुलासे के बाद मंत्री पर इस्तीफा का दवाब बढ़ रहा था। आखिरकार मंजू वर्मा को इस्तीफा सौंपना पड़ा है।  इधर, मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित 10 आरोपियों की बुधवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट में नियमित पेशी हुई है। पेशी पर जाते समय ब्रजेश ठाकुर ने संवाददातओं से बातचीत की, जिसमें उन्होंने बालिका गृह की कर्ता-धर्ता मधु से किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार किया है। साथ ही साथ उन्होंने कुछ अखबारों पर आरोप लगाए हैं कि वे उनके बिजनेस को बंद करवाना चाहते हैं।

ब्रजेश ठाकुर ने पेशी पर जाते हुए कहा, 'मेरे मधु के साथ कोई भी संबंध नहीं रहे हैं। यह कुछ समाचार पत्रों द्वारा प्रचारित किया गया है जो मेरे अखबार कार्यालय को बंद करना चाहते हैं। मेरे समाचार पत्र की वजह से उनका बिजनेस प्रभावित हो रहा है, जिसकी वजह से यह सब हो रहा है।'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला