लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर सेल्टर होम: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन, छापेमारी जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2018 20:53 IST

यहां बता दें कि इससे पूर्व बेगूसराय एसपी ने जांच के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। सीबीआई की छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री के घर से बरामद कारतूस मामले में अब बेगूसराय एसपी आदित्य कुमार ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। 

Open in App

पटना, 22 सितंबर:बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका अल्पवास गृह दुष्कर्म मामले में बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री रह चुकी मंजू वर्मा की मुश्किलें बढती जा रही है। गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गये मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। एसेआईटी टीम उनकी गिरफतारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यहां बता दें कि इससे पूर्व बेगूसराय एसपी ने जांच के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। सीबीआई की छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री के घर से बरामद कारतूस मामले में अब बेगूसराय एसपी आदित्य कुमार ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। 

जबकि, पूर्व मंत्री जांच की जद में रखी गई हैं। चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर बालिका कांड की जांच के दौरान सीबीआई ने मंजू वर्मा के पटना स्थित सरकारी आवास समेत पांच ठिकानों पर 17 अगस्त को छापा मारा था। बेगूसराय के चेरियाबरियापुर की श्रीपुर पंचायत के अर्जुन टोला स्थित उनके घर से सीबीआई ने 50 जिंदा कारतूस समेत कई अन्य सामान बरामद किया था। 

जिसके बाद सीबीआई के डीएसपी ने चेरियाबरियापुर थाने में मंजू वर्मा और चंद्रशेखर वर्मा पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। एफएसएल रिपोर्ट में बरामद कारतूस अवैध निकला था। जांच में सभी कारतूस अवैध निकले। एफएसएल जांच रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। वहीं, बालिका गृह कांड में ब्रजेश ठाकुर के मोबाइल का सीबीआई ने सीडीआर निकाला तो ब्रजेश व पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा के बीच कुल 17 बार बातचीत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मंजू वर्मा को आठ अगस्त को मंत्री पद से इस्तीफा देना पडा था।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला