लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की नाबालिग छात्रा से हैवानियत, पिस्टल की नोक पर पांच युवकों ने किया गैंगरेप

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2021 15:00 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा को अगवा कर पिस्टल की नोक पर पांच दुष्कर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम  दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपांचों ने नाबालिग लड़की की हत्या की कोशिश की. वह किसी से तरफ से भागकर अपनी जान बचाई. घटना में पुलिस की लापरवाही से तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

घटना उस वक्त घटी है जब 10वीं की छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी. लड़की को अगवा कर पांच युवकों ने पिस्टल के बल खंडहर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके साथ पांचों ने नाबालिग लड़की की हत्या की कोशिश की. लेकिन वह किसी से तरफ से भागकर अपनी जान बचाई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजावलपुर चौक के पास पहुंचकर रो रही थी. इस दौरान आसपास के लोगों ने पूछा तो घटना की जानकारी दी. जिसके बाद उसके परिजनों को जानकारी मिली. घटना जिले के सकरा थाना के पिपरी-सहदुल्लापुर रोड में सोमवार शाम की है. घटना में पुलिस की लापरवाही से तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ.

दसवीं क्लास की छात्रा है और जब वो ट्यूशन के लिए जा रही थी

बताया जाता है कि लड़की दसवीं क्लास की छात्रा है और जब वो ट्यूशन के लिए जा रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने उसका पीछा कर उसको उठा लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. छात्रा के साथ पांच लड़कों नें बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसको जान से मारने की तैयारी में थे, लेकिन वह जैसे-तैसे भाग निकली.

इस मामले में जिले के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पांच आरोपियों में से एक को ग्रामीणों ने पकडा और उससे पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया आरोपी का नाम इजहार है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कराया है. फिलहाल महिला पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. छात्रा ने सादपुरा के मो. इजहार और चंदनपट्टी के आदित्य झा और उनके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

किसी तरह खिड़की के रास्ते भाग कर एनएच पर पहुंची

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 10वीं की छात्रा है. रोज वह कोचिंग करने के लिए साइकिल से जाती है. इस दौरान ही दो बाइक सवाल युवकों ने उसके साइकिल में ठोकर मार दी. वह गिर गई. जिसके बाद पीछे से आ रही बोलरो सवार तीन युवकों ने उससे जबरन बोलेरो में बैठाकर ले गए और सुजावलपुर स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के जर्जर कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर पिस्टल की नोक पर पांच युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. वह किसी तरह खिड़की के रास्ते भाग कर एनएच पर पहुंची.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को घर ले गए. घटना के अगले दिन सकरा थाने को सूचना दी. पुलिस के काफी टालमटोल के बाद परिजनों के दबाव पर महिला थाने की थानेदार नीरू कुमारी ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है. आज पुलिस ने पीड़िता को विशेष कोर्ट में पेश किया.

इससे पहले महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसकी रिपोर्ट आनी है. इस घटना की जानकारी फैलने के बाद  सकरा में काफी तनाव का माहौल है. डीएसपी (पूर्वी) मनोज पांडेय ने कहा कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही है. अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहाररेपपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए