लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः सनकी पुत्र ने पहले मां-पिता को पीटा, फिर धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला, आखिर क्या था इनका कसूर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2022 17:18 IST

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र में खुटाही गांव का मामला है. पारिवारिक विवाद के दौरान सनकी बेटे ने अपने ही मां और पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.युवक ने अपने मां-बाप से कुछ पैसे की मांग की थी.दंपति की पहचान 60 वर्षीय शारदा देवी और 65 वर्षीय शंभू सहनी के रूप में की गई है.

पटनाः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र में खुटाही गांव से एक रुह को कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें सनकी पुत्र के द्वारा अपने माता-पिता को ही मौत के घाट उतार दिया गया.

आज सुबह- सुबह शुरू हुए के पारिवारिक विवाद के दौरान सनकी बेटे ने अपने ही मां और पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घर के अन्य सदस्य ने ही शोर मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने अपने मां-बाप से कुछ पैसे की मांग की थी. यह मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र हो गया और दोनों को पीटना शुरू कर दिया.

उसके बाद जब दोनों अधमरे हालत में बेसुध पड़ गये तो धारदार हथियार से उनके गले को रेत डाला. मृतक दंपति की पहचान 60 वर्षीय शारदा देवी और 65 वर्षीय शंभू सहनी के रूप में की गई है. हत्या का आरोप अजय सहनी पर लगा है, जिसने अपने पिता शंभू सहनी और माता शारदा देवी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपित ने जब दोनों को पीटना शुरू किया तो उसकी भाभी भी वहां मौजूद थी.

उसने अजय को काफी समझाना चाहा, लेकिन उसके सिर पर मानो खून सवार था. जब दोनों की हत्या उसने गला रेतकर कर दी तो उसकी भाभी जो चश्मदीद थी, उसने बाहर निकलकर लोगों को इसकी जानकारी दे दी. स्थानीय लोगों को जब इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो वे लोग घटनास्थल पर गये. लेकिन मौका पाते ही आरोपित ने खुद को कमरे में बंद कर लिया.

आरोपित अजय घर से लोगों को धमकी देता रहा, लेकिन लोगों ने पुलिस को फौरन इसकी सूचना दी. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. ग्रामीणों की मानें तो आरोपी अजय सहनी की मानसिक हालत ठीक नहीं है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए