लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में महिला के साथ तांत्रिक और दोस्त ने किया सामूहिक दुष्कर्म, संतान नहीं होने से थी परेशान, लाखों रुपये लूटा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2021 20:02 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना इलाके के पितौझिया गांव में दो लोगों ने महिला के साथ रेप किया. झाड़-फूंक करने के बहाने घर में घुसा था.

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर के हथौड़ी थानाध्यक्ष विनोद दास ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.आरोपी तांत्रिक विनोद भगत और उसके सहयोगी को पुलिस तलाश रही है.दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. इसमें एक महिला के साथ तांत्रिक और उसके दोस्त ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

दरअसल, संतान नहीं होने पर महिला को तांत्रिक ने झाड़-फूंक करने के बहाने बुलाकर तांत्रिक ने उसके साथ खुद तो कुकर्म किया ही अपने सहयोगी से भी कुकर्म कराया. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में महिला ने थाना में आवेदन देकर भदई पंचायत के पितौझिया निवासी विनोद भगत पर झाड़-फूंक करने के बहाने के बहाने बहला-फुसला कर यौन शोषण करने एवं अपने अन्य सहकर्मी से भी यौन उत्पीड़न करवाने का आरोप लगाया है.

आवेदन में महिला ने बताया है कि वह पिछले छह माह पूर्व पितौझिया गांव के साहपुर भगवती स्थान पूजा करने आयी. पूजा पाठ के दौरान पुजारी विनोद भगत से मुलाकात हुई. पूजा के दौरान पुजारी विनोद भगत ने महिला को संतान नहीं होने के पीछे घर में बुरे साया होने की बात कही और बोला कि वो इसका इलाज कर देगा.

एक दिन तांत्रिक पूजा पाठ के लिए साहपुर भगवती स्थान बुलाया और मौका देख कर अपने सहकर्मी के साथ मिलकर बलात्कार किया. महिला ने आवेदन में लिखा कि तांत्रिक पूजा पाठ के लिए साहपुर भगवती स्थान बुलाता रहा. मौका देख कर अपने सहकर्मी के साथ मिलकर यौन शोषण करता रहा.

इस दौरान विनोद भगत ने लाखों रुपये भी ऐंठ लिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष विनोद दास ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी तांत्रिक विनोद भगत और उसके सहयोगी को पुलिस तलाश रही है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए