लाइव न्यूज़ :

चचेरे भाई ने 12 साल की नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, बहला फुसलाकर छत पर ले जाकर किया गलत काम

By एस पी सिन्हा | Updated: February 7, 2022 18:14 IST

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को धर दबोचा.

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया. बच्ची के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है.आरोपी को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. इस घटना एक युवक ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

 

आरोपी शख्स पीड़ि लड़की का चचेरा भाई बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने घर में बैठी थी. इसी दौरान पड़ोस में रहनेवाला आरोपी चचेरा भाई बच्ची को बहला फुसलाकर घर की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. काफी समय बीत जाने के बाद जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई.

जिसके बाद बच्ची के परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. इसी दौरान किसी ने बताया कि आरोपी अमन बच्ची को छत पर ले गया है. जिसके बाद आनन-फानन में परिजन छत पर पहुंचे तो देखा की बच्ची बुरी हालत में छत पर पड़ी हुई है. परिजनों ने बच्ची को नीचे लाया और उससे पूछताछ की.

जिसके बाद पीड़ित बच्ची ने परिजनों को बताया कि आरोपी अमन उसे छत पर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया. बच्ची ने बताया कि उसने भागने की कोशिश की तो आरोपी अमन ने उसके साथ मारपीट की और गलत काम करने के बाद भाग गया. इसके बाद पीड़ित लड़की के परिजनों ने इस बात की जानकारी थाना को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को धर दबोचा. देर शाम बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया. पुलिस की मानें तो बच्ची के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

इस संबंध में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी लड़का पड़ोस की रहने वाला है और रिश्ते में बच्ची का चचेरा भाई लगता है. वह अक्सर घर पर आता था लेकिन, उन्हें क्या पता था कि उसकी गलत नजर उनकी बेटी पर है. इधर, वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए