लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में हथियारबंद पांच अपराधी दिनदहाडे़ बैंक से 17 लाख लूटे, विरोध करने पर ग्राहक को मारी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2021 18:56 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में स्थित बंधन बैंक की शाखा में लूट की घटना हुई.पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) मनोज पांडेय ने कहा, ‘‘सूचना मिली है कि चार-पांच की संख्या में अपराधियों द्वारा लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया है, सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.’’

Open in App
ठळक मुद्देबैंक लूट के दौरान अपराधियों के द्वारा कई राउंड की फायरिंग भी की गई है. बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी में अपराधियों की करतूत कैद हुई है.घटना मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में स्थित बंधन बैंक की शाखा में घटी है.

पटनाः बिहार में बार-बार कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक और आलाधिकारियों को तमाम हिदायतों के बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है.

एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में स्थित बंधन बैंक में दिनदहाडे़ 17 लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. बैंक लूट के दौरान अपराधियों के द्वारा कई राउंड की फायरिंग भी की गई है. बैंक लूट की इस वारदात से इलाकें में हड़कंप मच गया है. 

बताया जा रहा है कि हथियारबंद 5 अपराधी बैंक में घुसे और 17 लाख लूट लिए इस दौरान विरोध करने पर बैंक के एक ग्राहक को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. पुलिस अब इस मामले में नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही है. बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी में अपराधियों की करतूत कैद हुई है.

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में स्थित बंधन बैंक की शाखा में घटी है

घटना मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में स्थित बंधन बैंक की शाखा में घटी है. वारदात के दौरान बदमाशों ने राजेश कुमार नाम के एक ग्राहक को गोली मार दी. राजेश ने लूट के दौरान बीच बचाव और विरोध करने की कोशिश की थी. राजेश को आनन-फानन में सरकार के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर पहुंचाया गया है. बैंक लूट की वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पांच बदमाश नकाबपोश थे. उनसबों ने हथियार के बल पर बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों को बंधक बना लिया और काउंटर में रखे 17 लाख रुपए लूट लिए. बदमाशों की तस्‍वीर सीसी कैमरे में कैद हो गई है लेकिन तस्‍वीर इतनी धुंधली है कि पहचान करना मुश्किल होगा.

पुलिस अधिकारी बैंक कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों से लूट की बाबत पूछताछ कर रहे हैं

लूट की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी बैंक कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों से लूट की बाबत पूछताछ कर रहे हैं. इलाके के प्रमुख चौराहों पर पुलिस को अलर्ट कर दिया है. लूट की वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए कई थानों की पुलिस जुट गई है.

पुलिस ने दावा किया है कि जल्‍द ही बैंक लुटेरे उसकी गिरफ्त में होंगे. सभी अपराधी बाईक से आए थे. वहीं घटना के दौरान बगल के एक अंडा दुकानदार ने अपराधियों को पकड़ना चाहा, लेकिन अपराधियों ने उसे गोली मार दी. अंडा दुकानदार को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. बता दें कि बीते दिनों ही दरभंगा में भी दिन के समय में ही अपराधियों ने सोना लूट कांड को अंजाम दिया था.

इसतरह से बंधन बैंक लूट के बाद मुजफ्फरपुर में बैंकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खडे़ हो गए हैं. नियमों के मुताबिक स्‍थानीय पुलिस को बैंकों को सुरक्षा देनी होती है. हर बैंक पर ड्यूटी के घंटों में पुलिस की तैनाती भी होती है. लेकिन सकरा में बंधन बैंक में जब पांच बदमाश हाथों में हथियार लेकर घुसे तो उन्‍हें रोकने वाला कोई नहीं था. वे आराम से बैंक मे घुसे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए