लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी की हत्या में चार लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 12, 2018 01:40 IST

मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी की कथित हत्या के संबंध में रविवार को चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

Open in App

मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी की कथित हत्या के संबंध में रविवार को चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया।साल 2013 में हुए दंगों के आरोपी राम दास उर्फ काला (30) यहां कुतबा गांव में अपने घर पर मृत पाया गया। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे।

क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि पीड़ित के भाई संजीव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। संजीव ने आरोप लगाया कि चार हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उसके भाई को गोली मार दी।

इस बीच, साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील गांव में और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साल 2013 में हुए दंगों के दौरान यहां आठ लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 

मुजफ्फरनगर में और उसके आसपास के इलाकों में अगस्त और सितंबर 2013 को हुई साम्प्रदायिक झड़पों में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 40,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMuzaffarnagar News: काकड़ा गांव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत; छह घायल

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टMuzaffarnagar: फीस जमा नहीं कर पाया छात्र, परीक्षा में बैठने से रोका; आत्मदाह करने की कोशिश

ज़रा हटकेकोर्ट में पति-पत्नी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले घूंसे और बेल्ट, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: सांसे रोक देने वाला एक्सीडेंट, ट्रक और कार में टक्कर, देखें वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई