लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी का शव घर में बरामद, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 24, 2018 14:07 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और वहां कुछ आस-पास इलाके में 2013 के अगस्त और सितंबर में सांप्रदायिक हिंसा हुआ था। इस सांप्रदायिक दंगे में तकरीबन 40 हजार से ज्याजा लोग विस्थापित हो गए थे। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए सांप्रदायिक दंगों के आरोपियों में से एक सोदान सिंह की मौत हो गई है। इसका शव 22-23 दिसंबर की रात को बरामद हुआ है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 60 वर्षीय सोदान सिंह का शव रविवार को एक कमरे में छत से लटका पाया गया। इस कमरे में ट्यूबवेल है। 

यौन उत्पीड़न का भी था आरोपी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू  कर दी है। इधर सोदान सिंह के बेटे ने स्थानीय पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। बेटे ने शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पिता की हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर अनूप, राजेश, सुनील कुमार और रामगोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सोदान सिंह का नाम यौन उत्पीड़न के एक मामले में भी बतौर आरोपी था। 

अगस्त, सितंबर 2013 में हुए थे मुजफ्फरनगर में दंगे

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और वहां कुछ आस-पास इलाके में 2013 के अगस्त और सितंबर में सांप्रदायिक हिंसा हुआ था। इस सांप्रदायिक दंगे में तकरीबन 40 हजार से ज्याजा लोग विस्थापित हो गए थे। बता दें कि सोदान सिंह का नाम यौन उत्पीड़न के एक मामले में भी बतौर आरोपी था। मुज़फ्फरनगर में 27 अगस्त से भड़की हिंसा 10 दिन तक चली थी। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMuzaffarnagar News: काकड़ा गांव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत; छह घायल

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टMuzaffarnagar: फीस जमा नहीं कर पाया छात्र, परीक्षा में बैठने से रोका; आत्मदाह करने की कोशिश

ज़रा हटकेकोर्ट में पति-पत्नी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले घूंसे और बेल्ट, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: सांसे रोक देने वाला एक्सीडेंट, ट्रक और कार में टक्कर, देखें वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना