लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar: 90 दिन पहले शाहरुख के साथ मुस्कान की शादी?, दहेज के लिए 21 वर्षीय विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2025 11:30 IST

मुजफ्फरनगरः शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और जब मांगें पूरी नहीं हुईं तो मुस्कान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।मुस्कान की शादी तीन महीने पहले शाहरुख से हुई थी।

मुजफ्फरनगरःउत्तर प्रदेश के शामली जिले में दहेज की मांग को लेकर 21 वर्षीय विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम जिले के कांधला कस्बे में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुस्कान के पति शाहरुख, उसके भाइयों जावेद और फारुख तथा उसके ससुराल वालों मजीद एवं शकीला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिंह ने बताया, ‘‘सभी आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’

 

पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुस्कान की शादी तीन महीने पहले शाहरुख से हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और जब मांगें पूरी नहीं हुईं तो मुस्कान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।’’ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित अंतरराष्ट्रीय स्कूल में छात्रा ने आत्महत्या की

गोरेगांव ईस्ट स्थित अंतरराष्ट्रीय स्कूल के शौचालय में बृहस्पतिवार को 16 वर्षीय एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अवसादग्रस्त थी और पिछले कुछ महीनों से उसका उपचार किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘वह बृहस्पतिवार सुबह स्कूल गई थी और ‘कराटे क्लास’ के दौरान शौचालय जाकर काफी देर तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद वहां पहुंचे एक कर्मी और शिक्षकों को गड़बड़ी का एहसास हुआ।

उन्होंने शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया, जहां लड़की फंदे से लटकी हुई थी। आरे पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के माता-पिता वकील हैं, उन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं जताया है। आगे की जांच जारी है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?