लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar: 21 साल की साली के साथ जीजा आशीष और 2 अन्य ने सामूहिक रेप कर गला घोंटकर मारा?, सबूत मिटाने के लिए युवती का शव जलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 21:55 IST

Muzaffarnagar: पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने पत्रकारों को बताया कि युवती के परिजनों ने 23 जनवरी को उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदो साथी शुभम और दीपक अभी भी फरार हैं। घर से दूर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Muzaffarnagar:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बवाना गांव में 21 साल की एक युवती के साथ उसके जीजा और दो अन्य लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुख्य आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो साथी शुभम और दीपक अभी भी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने पत्रकारों को बताया कि युवती के परिजनों ने 23 जनवरी को उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आशीष के युवती के साथ अवैध संबंध थे और वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। बंसल के मुताबिक, आशीष ने शुभम और दीपक के साथ मिलकर युवती को बहलाया-फुसलाया और फिर उसे घर से दूर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बंसल के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सबूत मिटाने की कोशिश में आरोपियों ने युवती का शव जला दिया। पुलिस ने दावा किया कि जांच के आधार पर आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती के शव के जले हुए अवशेष बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?