लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar Crime News: 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, कृत्य का वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट किया, मामला दर्ज, लड़की किसी काम से खेत में गई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2024 12:17 IST

Muzaffarnagar Crime News: पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार शाम भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्येागिकी (आईटी) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक, यह घटना करीब दो सप्ताह पहले उस समय की है जब लड़की किसी काम से खेत में गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पीड़िता को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर पीड़िता को इस घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।इस धमकी के डर से लड़की ने इस घटना के बारे में किसी से शिकायत नहीं की।

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर जिले के चरथवाल पुलिस थाना क्षेत्र में व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और इस कृत्य का वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार साव ने बताया कि वसीम नाम के एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार शाम भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्येागिकी (आईटी) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक, यह घटना करीब दो सप्ताह पहले उस समय की है जब लड़की किसी काम से खेत में गई थी।

इसमें कहा गया है कि आरोपी पीड़िता को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने इस घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता को इस घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

उन्होंने कहा कि इस धमकी के डर से लड़की ने इस घटना के बारे में किसी से शिकायत नहीं की। हालांकि, जब वसीम ने यह वीडियो वायरल कर दिया, तो लड़की के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने वसीम का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की हैं। वसीम फरार है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज