लाइव न्यूज़ :

मोहब्बत में बाधा बन रहे थे 5 वर्षीय बेटे अरहान और 1 वर्षीय बेटी इनाया?, मां मुस्कान ने प्रेमी जुनैद के साथ मिलकर जहर दे मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2025 20:43 IST

आरोपी महिला ने कबूल किया है कि उसके बच्चे प्रेमी जुनैद के साथ नयी जिंदगी शुरू करने में बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने बच्चों को मारने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्कान को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि जुनैद फरार हो गया है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मुजफ्फरनगरःउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित तौर पर प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही दो बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक जिले के भोपा थाना क्षेत्र के रोडकली गांव की एक विवाहिता मुस्कान (24) ने अपने प्रेमी जुनैद के साथ मिलकर अपने दो बच्चों को जहर दे दिया। वह बच्चों को अपने प्रेम संबंध में बाधा मानती थी। मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि जुनैद फरार हो गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मुस्कान के दो बच्चों पांच वर्षीय बेटे अरहान और एक वर्षीय बेटी इनाया के शव बृहस्पतिवार को रोडकली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। बाद में उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एसएसपी ने कहा, "जांच के दौरान बच्चों की मां मुस्कान को बच्चों की हत्या में शामिल पाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।" कुमार ने कहा, "आरोपी महिला ने कबूल किया है कि उसके बच्चे प्रेमी जुनैद के साथ नयी जिंदगी शुरू करने में बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने बच्चों को मारने का फैसला किया।

दोनों बच्चों को जहर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।" पुलिस ने खुलासा किया कि मुस्कान का जुनैद के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। मुस्कान का पति वसीम वर्तमान में चंडीगढ़ में काम करता है। प्रेमी युगल ने कथित तौर पर बच्चों की हत्या करने के बाद "हनीमून" पर जाने की योजना बनाई थी।

मुस्कान और उसके प्रेमी जुनैद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि जुनैद फिलहाल फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?