लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन सहित 11 के खिलाफ हत्या के आरोप तय, अदालत ने कहा- ताहिर हुसैन ने भीड़ को हिंदुओं को मारने के लिए भड़काया

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 24, 2023 15:03 IST

दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आप के पूर्व पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन पर हत्या के आरोप तय किए हैं। अदालत ने कहा कि ताहिर हुसैन ने हिंदुओं को मारने के लिए भड़काया और इस भीड़ को हिंदुओं को न बख्शने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देताहिर हुसैन सहित 11 लोगों के खिलाफ आरोप तयदिल्ली दंगा मामले में अदालत ने हत्या के आरोप तय किएआईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में हुआ फैसला

नई दिल्ली: उत्तरपूर्वी दिल्ली में साल 2020 के फरवरी महीने में हुए दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आप के पूर्व पार्षद  मोहम्मद ताहिर हुसैन सहित 11 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। सभी 11 दोषियों के खिलाफ हत्या के आरोप तय किए गए हैं। अडिशनल सेशन जज (ASJ) पुलस्त्य प्रमाचल ने सभी 11 आरोपियों को आईपीसी की धारा 120B, 147, 148, 153A, 302 के तहत ट्रायल चलाने योग्य माना। जिन अन्य पर आरोप लगाए गए हैं उनमें हसीन, नाजिम, कासिम, समीर खान, अनस, फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब आलम और मुंतजिम शामिल हैं।

आरोप तय करने के दौरान अदालत ने महत्वपूर्ण टिप्पणी भी की। अदालत ने कहा, "सबूतों के मुताबिक, भीड़ हिंदुओं और उनकी संपत्ति पर हमले के लिए सोची-समझी साजिश के तहत काम कर रही थी। ताहिर हुसैन ने हिंदुओं को मारने के लिए भड़काया और इस भीड़ को हिंदुओं को न बख्शने को कहा। उसने अंकित के सामने आने पर भीड़ को उसे मारने के लिए उकसाया। साजिश विशेष रूप से अंकित को मारने के लिए ही नहीं थी। जब आरोपी व्यक्ति हिंदुओं को मारने की साजिश और सामान्य उद्देश्य के तहत काम कर रहे थे, तो इसमें अंकित की हत्या भी शामिल थी क्योंकि अंकित की हत्या हिंदू होने के कारण की गई थी।"

गवाहों के बयान के बाद अदालत ने कहा, "यह साफ है कि यह भीड़ हिंदुओं और उनके घरों पर लगातार हमला कर रही थी,पत्थर और पेट्रोल बम फेंके जा रहे थे। भीड़ का यह काम उनके उद्देश्य को साफ करता है कि वह हिंदुओं और उनकी संपत्ति को अधिकतम नुकसान पहुंचाना चाहते थे। यह भी साफ है कि यह भीड़ में शामिल लोग हिंदुओं की हत्या तक करना चाहते थे।" बता दें कि इस मामले में ताहिर हुसैन और 10 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120B, 147, 148, 153A, 302 के तहत आरोप तय किए गए हैं।  

टॅग्स :ताहिर हुसैनआम आदमी पार्टीकोर्टहत्यादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?