लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पुलिस ने हत्या के आरोपी को तीस साल बाद पकड़ा, फरारी के दौरान किया 28 फिल्मों में काम

By शिवेंद्र राय | Updated: August 2, 2022 12:28 IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हरियाणा पुलिस ने एक शख्स को तीन दशक पुराने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। 1992 में भिवानी में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद गिरफ्तार आरोपी पुलिस से बचने के लिए भोजपुरी और क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में काम करने लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देतीस साल बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपीपुलिस से बचने के लिए घर छोड़ कर भागाफरारी के दौरान किया 28 फिल्मों में काम

गाजियाबाद: हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक व्यक्ति को तीस साल पहले हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम ओमप्रकाश उर्फ पाशा है जो पानीपत की समालखा तहसील के नरैना गांव का रहने वाला है। हरियाणा पुलिस को इस शख्स को तीस साल से एक हत्या के मामले में खोज रही थी। गिरफ्तार ओमप्रकाश और उसके साथी पर 15 जनवरी 1992 को भिवानी में लूट की कोशिश के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया था।

सेना और फिल्मों में काम कर चुका है आरोपी

तीन दशक पुराने हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए ओमप्रकाश के बारे में कुछ बेहद चौंकाने वाली जानकारियां भी सामने आई हैं। ओमप्रकाश ने भारतीय सेना में भी काम किया है। साल 1988 में बिना बताए ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के चलते उसे सेना की नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह चोरी और छिनैती जैसे अपराध करने लगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी से पहले ओमप्रकाश फिल्मों में अभिनय करता था। वह लगभग 28 फिल्मों में काम कर चुका है। 1992 में भिवानी में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद ओमप्रकाश पुलिस से बचने के लिए भोजपूरी और क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में काम करने लगा। ओमप्रकाश ने टकराव, दबंग छोरा यूपी का, झटका, मां बाप की भूल और 5 कुंवरियां जैसी फिल्मों में काम किया है। हरियाणा पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा था। 

ओमप्रकाश की गिरफ्तारी की सूचना देते हुए हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने बताया, “1992 में कथित रूप से हत्या करने के बाद ओमप्रकाश छिपने के लिए तमिलनाडु भाग गया और एक साल तक मंदिरों में शरण ली। हत्या के बाद उसने पानीपत में अपने परिवार के साथ सभी संबंध तोड़ लिए। उसने अपनी पहली पत्नी और बेटी को भी छोड़ दिया और इस बीच गिरफ्तारी के डर से अपने गांव भी नहीं गया। कुछ समय बाद वो गाजियाबाद गया और ट्रक चलाने का काम शुरू किया। यहां उसने दूसरी शादी कर ली और 1997 में गाजियाबाद के हरबंस नगर में 60 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा। ओमप्रकाश ने दिहाड़ी मजदूरी सहित कई तरह के छोटे-मोटे काम किए। कम से कम सात साल तक उसने टेंपो और ट्रक चलाए।” बता दें कि ओमप्रकाश के खिलाफ हरियाणा में पांच मामले दर्ज हैं। 

टॅग्स :Haryana Policeक्राइमहत्यामर्डर मिस्ट्रीMurder Mystery
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?