लाइव न्यूज़ :

UP: मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एकजुट हुआ पूरा गिरोह, कभी भी शुरू हो सकता है गैंगवार

By स्वाति सिंह | Updated: July 16, 2018 09:57 IST

मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद से माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह के सभी सदस्य एकजुट होते दिख रहे हैं। इससे यह बात साफ़ होती है कि गैंग बदला लेने की ताक में है।  

Open in App

बागपत, 16 जुलाई: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या करने वाले अपराधी सुनील राठी पर एसटीएफ ने नजर बना रखी है। सुनील राठी के साथ-साथ एसटीएफ ने उसके पूरे गिरोह पर भी निशाना बनाया है। हत्या के मामले में एसटीएफ को गैंगवार की आशंका है। यही वजह है कि अब एसटीएफ राठी के गैंग और इसके फाइनेंसरों के बारे में पता लगाने में जुटी है। खबरों की मानें तो मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद से माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह के सभी सदस्य एकजुट होते दिख रहे हैं। इससे यह बात साफ़ होती है कि गैंग बदला लेने की ताक में है।

ये भी पढ़ें: बागपत जेल में विक्की सुन्हैड़ा ने दी थी मुन्ना बजरंगी को वेलकम पार्टी, अगली सुबह मारी गई 9 गोलियाँ 

बताया जा रहा है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद उसकी लाश को सामने रखकर सुनील राठी ने जमकर डांस किया। मुन्ना की मौत हो जाने के बाद भी सुनील उसे गोलियां मारता रहा। मौका-ए-वारदात से पुलिस को गोलियों के 10 खोखे मिले हैं। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के बाद मुन्ना को गाली मारे जाने की बात की पुष्टि हुई थी।हालांकि फिलहाल कुख्यात गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोपी सुनील राठी बागपत की जेल से फतेहगढ के केन्द्रीय कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सहमे मुख्तार अंसारी, जेल में इन गैंगस्टर्स की भी अटकी सांसें!

9 जुलाई को उत्तर प्रदेश की बागपत जिला जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार (8 जुलाई) को ही मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से बागपत जेल ट्रांसफर किया गया था। ट्रांसफर के अगले दिन बागपत में रेलवे से जुड़े एक मामले में कोर्ट में सुनावई होनी थी। इसी वजह से  रविवार की रात 9 बजे ही मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था। हत्या के बाद एडीजी ने बताया, वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय गैंग का मुखिया की जेल में सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी की गाली-गलौच और हाथापाई हुई थी, जिसके बाद सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी को गोली मार दी। घटना के बाद बागपत जेल के जेलर और 2 वॉर्डन को भी निलंबित कर दिया गया है। हत्या की तफ्तीश के जारी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुन्ना बजरंगीक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?