लाइव न्यूज़ :

मुंगेरः आठ बेखौफ अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर रामचंद्र यादव और पुत्र राहुल कुमार को गोली मारी, पिता की मौके पर मौत, सूद पर पैसा देने का काम करते थे पीड़ित, पुत्र की हालत नाजुक

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2023 15:45 IST

मुंगेरः घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजेश कुमार के साथ ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबदमाशों ने ट्रांसपोर्टर रामचंद्र यादव और उनके पुत्र राहुल कुमार को गोली मार दी।रामचन्द्र यादव और उनका बेटा राहुल कुमार बजरंगबली मंदिर के समीप अपने बस को धुलवा रहे थे।हथियार से लैस चार बाइक पर सवार 8 अपराधी वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

पटनाः बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं रहा है। शुक्रवार की देर रात एक बार फिर मुंगेर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। आईटीसी फैक्ट्री वासुदेव पुर केमखा मोड़ के समीप हथियारबंद बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर रामचंद्र यादव और उनके पुत्र राहुल कुमार को गोली मार दी।

फायरिंग की इस घटना में पिता की मौके पर मौत हो गई। वहीं, पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजेश कुमार के साथ ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर रामचन्द्र यादव और उनका बेटा राहुल कुमार बजरंगबली मंदिर के समीप अपने बस को धुलवा रहे थे। इसी दौरान हथियार से लैस चार बाइक पर सवार 8 अपराधी वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अपराधियों की एक गोली रामचन्द्र यादव के सिर में जा लगी, जिसके घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

वहीं राहल कुमार की पीठ में गोली लगी है। हमला करने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल राहुल को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

रामचंद्र यादव की हत्या जमीन विवाद में बताई जा रही है। रामचंद्र यादव ट्रांसपोर्ट ऑनर थे और सूद पर पैसा देने का काम करते थे। कई लोगों से उनकी पुरानी रंजिश भी थी। पुलिस का मानना है कि वर्चस्व और जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटनाहत्याBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट