लाइव न्यूज़ :

मुंगेलीः पांच वर्षीय स्कूली छात्रा से स्कूल बस में दुष्कर्म, कंडक्टर अरेस्ट, बालिका को चोट पहुंची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2023 16:34 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ​शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र के एक स्कूल बस में बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने यह कार्रवाई बालिका के परिजनों की शिकायत पर की है।कंडक्टर ने बस में बालिका के साथ दुष्कर्म किया।घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब वे पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत की।

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस ने पांच वर्षीय स्कूली छात्रा से स्कूल बस में दुष्कर्म के आरोप में बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ​शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र के एक स्कूल बस में बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई बालिका के परिजनों की शिकायत पर की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों ने शिकायत की है कि मंगलवार दोपहर जब बालिका स्कूल बस में सवार होकर घर लौट रही थी तब कंडक्टर ने बस में बालिका के साथ दुष्कर्म किया। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान बालिका को चोट पहुंची। उन्होंने बताया कि जब बालिका ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब वे पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत की।

अधिकारियों ने बताया कि वहीं बालिका को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कंडक्टर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज