लाइव न्यूज़ :

20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2025 16:08 IST

Mundawar: अलवर के मुंडावर में नर्सिंग छात्रा को अगवा करके पहले दुष्कर्म किया गया और फिर निर्दयता से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।भाजपा सरकार ने सब देखना-सुनना बंद कर दिया है। महिला सुरक्षा का ढोल पीट रहे हैं और लोग इनकी बेशर्मी देख रहे हैं।

Mundawar: खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर कस्बे में 20 साल की नर्सिंग छात्रा की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

आरोपी उपेंद्र कुमार (21) हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। उसने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने करीब 30 मिनट तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मुंडावर के थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने कहा कि पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराए गए मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मुद्दे को उठाते हुए 'एक्स' पर लिखा,‘‘बार-बार इस तथ्य की पुष्टि हो रही है कि राजस्थान में महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं। अलवर के मुंडावर में नर्सिंग छात्रा को अगवा करके पहले दुष्कर्म किया गया और फिर निर्दयता से गला रेतकर हत्या कर दी गई।' उन्होंने कहा,‘‘लोग आक्रोशित हैं लेकिन भाजपा सरकार ने सब देखना-सुनना बंद कर दिया है। ये महिला सुरक्षा का ढोल पीट रहे हैं और लोग इनकी बेशर्मी देख रहे हैं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए